Trees Importance In Hindi – हमारे जीवन में पेड़ो का महत्त्व

हैलो दोस्तों आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार। तो आज में आपको इस आर्टिकल में बात करने वाला हु पेड़ो के महत्त्व के बारे में तो पेड़ हमारे अस्तित्व के साथ साथ पारिस्थितिकी तंत्र के लिए भी महत्वपूर्ण है। पेड़ो के बिना हमारा जीवन संभव नहीं होता। पेड़ हमें जीवन के दो महत्वपूर्ण घटक प्रदान करते है एक ऑक्सीजन और दूसरा भोजन जिसके बिना हमारा जीवन संभव नहीं। तो उम्मीद है की आपको यह मेरा आर्टिकल पसंद आयेंगा। तो चलो आगे देखते है।

Trees Importance In Hindi – हमारे जीवन में पेड़ो का महत्त्व

Trees Importance In Hindi
हमारे जीवन में पेड़ो का महत्त्व

प्रकृति हमें कई तरह की भेट देती है जो हमारे जीवन में हमेशा सहायता करता है जिसके बिना हमारा जीवन संभव नहीं है इसलिए प्रकृति का दिया हुआ उपहार पेड़ हमारे जीवन में बहोत ही महत्त्व रखता है। पेड़ से हमें अपने जीवन के लिए दो महत्वपूर्ण घटक मिलते है जिसमे से पहला ऑक्सीजन और दूसरा भोजन है जिसके बिना हमारा जीवन संभव ही नहीं है। साथ ही पेड़ हमारे वातावरण को साफ़ और प्रदूषण मुक्त रखते है।

पेड़ हमारी पृथ्वी को स्वच्छ और सुंदर बनाये रखते है। पेड़ ही हमारे जीवन के सच्चे साथी है जो हमें फल-फूल तो देते ही है इसके साथ ही हमें दवाई के रूप में वो औषधीया भी देते है जो हमारे जीने के लिए आवश्यक है। मगर मानव अपने जीवन के स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए और अपने उधोगो को विकसित करने के लिए पेड़ पौधे का विनाश कर रहे है। जो निकट भविष्य में संकट के रूप में सामने आयेंगा।

पेड़ अपने पुरे जीवनकाल में हमें अपना सब कुछ देते ही रहते है। पेड़ो की वजह से बारिश होती है। बारिश होने से वातावरण में हरियाली, हमारे पिने के लिए पानी, खाने के लिए अनाज, जलाने के लिए ईंधन, पशुओ के लिए भोजन, बीमारिया दूर करने के लिए जड़ी-बूटी, ठंडी छाया, पेड़ कई पक्षिओ और जनवरो को रहने के लिए स्थान देते है, पेड़ो की पत्तिया जमीन को उपजाऊ बनाती है जिससे अनाज अच्छा मिलता है और बहुमूल्य खनिज भी पेड़ो की ही देंन है।

पेड़ो को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है पेड़-पौधे भगवान की भांति ही हमारी रक्षा करते है। पेड़ को देखकर हमें उनसे कुछ सिख लेनी चाहिए तथा परोपकारी भावना को जीवन में स्थान देना चाहिए। पेड़ो से हम उदारता और क्षमाशीलता जैसे गुण सिख सकते है जो हमारे जीवन में बहोत मायने रखते है।

ऐतिहासिक रूप से पेड़ो की पूजा भी की जाती है या उन्हें सांस्कृतिक महत्त्व दिया गया है विशेष रूप से भारत में कई पेड़ो को उनकी उपयोगिकता या प्राचीन भारतीय पौराणिक कथाओ से उनके सबंध के कारण पवित्र माना जाता है। अन्य संस्कृतियों ने कलाकृतियों और मूर्तियों में प्रतीकात्मक रूप से पेड़ो और उनके पत्ते का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा कुछ संस्कृतियों पेड़ो को जीवन, मृत्यु और पुनर्जन्म के शक्तिशाली प्रतीकों के रूप में देखती है।

पेड़ वास्तव में सबका हित, सबकी भलाई करते है और उसके बदले में कुछ भी नहीं लेते है, वास्तव में पेड़ सेवा के अवतार है जिनका एकमात्र कार्य दुसरो की सेवा करना होता है। पेड़ हमारी धरती का श्रृंगार है पेड़ जितने दिखने में  मनमोहक लगते है वेसै ही वे हर तरफ से हमारे लिए लाभदायक है।

पेड़ हमेशा हमारे लिए सेवक की भाति काम करते है पेड़ स्वंय धुप-बारिश इत्यादि सहन करते है और बदले में हमें बहोत कुछ देते है इसलिए पेड़ को सेवा का अवतार भी कहा जाता है। पेड़ों से हमें यह सिख मिलती है की दुसरो की सेवा करनी चाहिए और बिना स्वार्थ के लोगो की भलाई करनी चाहिए।

मगर आज के समय में लगातार पेड़ो के कटाव की वजह से हमारे पर्यावरण पर बहोत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। जिससे हमें कई सारी परिशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हमारे सामने आनेवाली प्राकृतिक आपदाये जैसे की भूकंप, सुनामी, अकाल, अनावृष्ट्रि, अतिवृष्ट्रि,अत्यधिक तापमान तथा अत्यधिक वर्षा का कारण पर्यावरण का  असंतुलन ही है।

वर्तमान स्थिति के अनुसार यही हाल रहा तो आने वाले समय में पृथ्वी पर जीवन नष्ट हो जायेंगा। वायु प्रदूषण लगातार निरंतर गति से बढ़ता जा रहा है जिस पर काबू पाने के लिए पेड़ पौधे लगाना आवश्यक है। इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए।

यह भी पढ़े…

नदी का महत्त्व

पानी का महत्त्व

पहाड़ो का महत्त्व

” यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद “