पानी का महत्त्व – Hamare Jivan Me Pani Ka Mahatva

हैलो दोस्तों आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार। तो आज में आपको इस आर्टिकल में बात करने वाला हु पानी के महत्त्व के बारे में। तो पानी हम इंसानो के लिए प्रकृति का अनमोल उपहार है। इस धरती पर जीवित रहने के लिए सभी मनुष्यो, जानवरो और पौधो के लिए पानी आवश्यक है। पानी के बिना हम धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। तो उम्मीद है की आपको यह मेरा आर्टिकल पसंद आयेंगा। तो चलो देखते है पानी के महत्त्व के बारे में।

पानी का महत्त्व – Hamare Jivan Me Pani Ka Mahatva

पानी का महत्त्व
Hamare Jivan Me Pani Ka Mahatva

पानी क्या है?

उपयोगी पानी 1% हमारे उपयोग के लिए उपलब्ध है उसका हम सिर्फ 0.006% ही उपयोग करते है पिने के लिए सुरक्षित पानी को पीने योग्य पानी कहते है। पृथ्वी का लगभग तीन-चौथाई भाग 71% पानी से ढका हुआ है इस भाग को जलमंडल कहते है।

पृथ्वी पर जल, जलचक्र द्वारा प्राप्त होता है। जब समुद्रो, महासागरों, नदियों, तालाबों, झरनों का जल सूर्य की गर्मी से गर्म होकर आसमान में जाता है तब बादलों का निर्माण होता है बादलों से फिर बारिश होती है। यह बारिश बर्फ के रूप में, ओलों के रूप में या फिर पानी के रूप में होती है। 

पानी सभी जीवों के लिए एक महत्वपूर्ण विलायक है और पृथ्वी पर सबसे अधिक मिलने वाला यौगिक है। जल एक रासायनिक पदार्थ है जिसका रासायनिक सूत्र H2O है। जल के एक अणु में दो हाइड्रोजन के परमाणु सहसयोजक बंध के द्वारा एक ऑक्सीजन के परमाणु से जुड़े रहते है।

पानी का महत्त्व

दुनिया के हर एक जिव को जीने के लिए पानी की आवश्यकता होती है छोटे कीड़े से लेकर ब्लू व्हेल तक, पृथ्वी पर हर जिव पानी की उपस्थिति के कारण मौजूद है। मनुष्य को भी जीवन में दिन-प्रतिदिन पानी की आवश्यकता होती है। यानी की पानी के बिना इस धरती पर किसी भी जिव का जीवन अस्तित्व नहीं है दुनिया का अस्तित्व जल ही सुनिश्चित करता है।

पानी हमारे अस्तित्व की नींव है मानव शरीर को जीवित रहने के लिए पानी की आवश्यकता होती है हम पुरे सप्ताह तक बिना किसी भोजन के जीवित रह सकते है लेकिन पानी के बिना 3 दिन तक भी जीवित नहीं रह सकते। हमारे जीवन में पानी सबसे महत्वपूर्ण पदार्थ है जो हमारे जीवन की पहली आवश्यकता है। पानी पिने के अलावा हमारे दैनिक जीवन के लिए भी आवश्यक है जैसे भोजन पकाने, बर्तन धोने, स्नान करने, कपडे साफ़ करने, घर की साफ सफाई करने, फलो और सब्जियों को उगाने, पेड़ पौधे और फसलों के लिए नियमित रूप से भरपूर पानी की आवश्यकता होती है। इसलिए हमारे जीवन में पानी की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है।

मनुष्य का शरीर 72 प्रतिशद पानी से बना हुआ है यदि हम उसके शरीर में से 1 प्रतिशद भी पानी कम हो तो उसे काफी जोर से प्यास लगने लगती है। यदि उसके शरीर में 10 प्रतिशत तक पानी कम हो जाये तो मनुष्य की तुरंत ही मौत हो जाती है इससे आप अनुमान लगा सकते है मनुष्य के जीवन में पानी कितना महत्त्वपूर्ण है। मनुष्य के अलावा पेड़-पौधो को भी इतने पानी की आवश्यकता होती है। वरना वे सुख जाते है।

धरती पर जीवन हेतु आवश्यक पांच तत्वों में जल का महत्वपूर्ण स्थान है। हमारी रोजमर्श की गतिविधिया पानी के बिना असम्भव है पृथ्वी में कुल जितना पानी है उसमे से 1% पानी ही हमारे लिए पिने लायक है इसलिए पानी का महत्त्व और भी अधिक बढ़ जाता है।

परन्तु आज के समय में पानी की लगातार तेजी से कमी हो रही है इस स्थिति में हमें जल का सरक्षण करना बहोत ही जरुरी है। यदि हमने अभी जल सरक्षण नहीं किया तो हमारे आगे आने वाली पीढ़ी को कई सारी समश्याओ का सामना करना पड़ेगा। जल सरक्षण आज के समय में बहोत ही आवश्यक हो चूका है। आज-कल की समस्या को लोगो को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।

पानी की आवश्यकता और महत्त्व जानते हुए भी बहोत सारे लोग इसको बर्बाद कर देते है लेकिन पानी का दुरप्रयोग अगर इस तरह चलता रहा तो धरती पर जीवन ख़त्म हो जाएगा। इसलिए हम सभी को जल सरक्षण की सीधा में सार्थक प्रयास करने होंगे। तभी हम भविष्य को बचाने में सफल हो पायेंगे।

पानी की आवश्यकता

पानी प्रकृति द्वारा दिया गया एक अमूल्य उपहार है पानी के बिना जीवन सम्भव नहीं है। पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है जहा जीवन सम्भव है। पृथ्वी पर 71% प्रतिशत भाग पानी है लेकिन इसमें से अत्याधिक पानी खारा है जिसे पिया नहीं जा सकता। केवल कुछ प्रतिशत पानी ही पिने योग्य है। 

सभी जिव जंतुओं को जीने के लिए पानी की आवश्यकता होती है। मनुष्य को पिने, नहाने, कपड़े धोने, खाना बनाने, सफाई करने के लिए भी पानी की आवश्यकता होती है। हमें बिजली तथा अन्य कई उत्पाद बनाने के लिए भी पानी की आवश्यकता होती है।

हमारे दैनिक जीवन में पानी का बहोत महत्त्व है। यह पाचन कार्य करने के लिए शरीर की मदद करता है और हमारे शरीर के तापमान को नियत्रित रखता है। पेड़-पौधे के लिए भी पानी बहोत आवश्यक है। पानी समस्त जिव-जन्तुओ की प्यास बुझाता है। यानी की अंत में पानी हमारे जीवन के लिए बहोत ही आवश्यक है।

यह भी पढ़े…

हमारे जीवन में शिक्षा का महत्त्व

पेड़ों का महत्त्व

हमारे जीवन में स्कूल का महत्त्व

” यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद “