Secretary Bird In Hindi – सचिव पक्षी

हैलो दोस्तों आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार। तो आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले है सेक्रेटरी पक्षी के बारे में जानकारी और  रोचक तथ्य के बारे में तो उम्मीद है की आपको यह हमारा आर्टिकल पसंद आयेंगा। तो चलो देखते है सेक्रेटरी पक्षी के बारे में।

Secretary Bird In Hindi – सचिव पक्षी

Secretary Bird In Hindi
सचिव पक्षी

सेक्रेटरी पक्षी के बारे में जानकारी

सेक्रेटरी पक्षी का वैज्ञानिक नाम ( Sagittarius serpentarius ) है। दुनिया में अलग-अलग प्रकार के रंग बे रंगी और अनोखे पक्षी पाए जाते है, अनोखे दिखने वाले पक्षियों में सेक्रेटरी पक्षी का नाम प्रमुख है। यह बहोत ही बड़ा और खुबसुरत शिकारी पक्षी है। इस पक्षी का न केवल नाम अजीब है, बल्कि इस का शरीर भी अजीब होता है। सेक्रेटरी पक्षी का आधा शरीर चील की तरह और आधा क्रेन सारस की तरह होता है। यह सूडान देश का राष्ट्रीय पक्षी है। यह पक्षी अफ्रीका महाद्धीप में ही पाया जाता है। तो आइए जानते है सेक्रेटरी पक्षी के बारे में कुछ रोचक तथ्य।

सेक्रेटरी पक्षी के बारे में रोचक तथ्य

1. सेक्रेटरी पक्षी का वैज्ञानिक नाम Sagittarius serpentarius है।

2. यह पक्षी देखने में सारस क्रेन की तरह दिखता है।

3. सेक्रेटरी एक बड़े आकार का जमीन पर चलने वाला शिकारी पक्षी है।

4. यह पक्षी एक बहोत ही बड़ा शिकारी पक्षी है, इस पक्षी ऊंचाई करीबन 5 फिट होती है।

5. सेक्रेटरी पक्षी अफ्रीका महाद्धीप के उप सहारा इलाकों में पाया जाता है।

6. आमतौर पर यह पक्षी खुले मैदान और सवाना घास के मैदान पसंद करता है।

7. सेक्रेटरी पक्षी समुद्र से अलग-अलग ऊंचाइयों पर पाया जाता है, उसे मुख्यत: समुद्र तल से 3000 से लेकर 9850 फिट की ऊंचाई तक देखा गया है।

8. इस पक्षी के पंजे बहोत ही धने होते है जिसकी मदद से वो अपने शिकार को बहोत आसानी से अपने चुंगुल में फसा लेता है।

9. आपको जानकर हैरानी होगी की ये पक्षी अपने शिकारी पर बहोत ही तेजी से प्रहार करता है जिसके कारण शिकार उनके एक ही वार से मर जाता है, उनके हमले करने की ताकात उनके शरीर के कुल वजन से 5 गुना अधिक होती है।

10. इसकी लंबाई 35 से 54 इंच के बीच होती है।

11. सेक्रेटरी पक्षी वजन लगभग 5 किलो होता है।

12. यह पक्षी के पंखों का फैलाव 75 से 86 इंच तक होता है।

13. किसान इस पक्षी को ज्यादा पसंद करते है, क्यूंकि ये पक्षी उनके खेत में से किट और जहरीले सांपो को कुचलकर मार देता है।

Secretary Bird In Hindi
सचिव पक्षी

14. सेक्रेटरी पक्षी का मुख्य खोराक कीड़े, सरीसृप, स्तनधारी, सांप, छोटे पक्षी, केकड़े है।

15. सेक्रेटरी पक्षी को आसानी से पहचाना जा सकता है, क्युकी इस पक्षी आधा शरीर बाज की तरह होता है और आधा शरीर क्रेन पक्षी की तरह होता है, और इसके सर पर छतरी नुमा कलंगी पाई जाती है।

16. सेक्रेटरी पक्षी कद और आकार में शुतुरमुर्ग की तरह विशाल होता है, फिर भी ये बहोत ही आसानी से लम्बी और ऊँची उड़ान भर सकता है।

17. क्या आप जानते है की इस पक्षी के पैर सभी शिकारी पक्षियों में सबसे लंबे होते है, इस लिए यह बेहद ही खतरनाक माने जाते है।

18. सेक्रेटरी पक्षी का शरीर भूरे रंग का होता है, कुछ सफेद पंख होते है, उडते वक्त इनके काले पंख दिखाई देते है, इसके चेहरे पर लाल नारंगी रंग के धब्बे होते है।

19. ये पक्षी ज्यादातर कपल में ही रहेना पसंद करते है, और ये अपने पार्टनर का साथ मरते दम तक निभाते है।

20. मादा सेक्रेटरी पक्षी नर सेक्रेटरी पक्षी से थोड़ी ही छोटी होती है। 

21. नर और मादा दोनों साथ मिलकर अपने चूजे की देखभाल करते है।

22. सेक्रेटरी पक्षी सारसक्रेन की तरह रात को पेड़ की ऊँची डाली पर सोना पसंद करते है।

23. यह पक्षी उड़ना पसंद नहीं करता है, लेकिन यह फिर भी उड़ने में दक्ष होते है, सेक्रेटरी पक्षी काफी ऊंचाई पर उड़ते है, उड़ते वक्त ये अपने लंबे पैरों को पीछे की तरफ मोड़ लेते है।

24. सेक्रेटरी पक्षी उड़ते समय सारस पक्षी की तरह दिखाई देते है, और जमीन पर ये बाज पक्षी की तरह दिखाई देते है।

25. ये पक्षी खुले मैदान और सवाना घास के मैदान पसंद करता है।

26. यह अपना घोंसला Acacia trees पर बनाते है।

27. सेक्रेटरी पक्षी का जीवनकाल करीबन 10 से 15 साल का ही होता है।

यह भी पढ़े…

शुतुरमुर्ग पक्षी के बारे में जानकारी

शिकरा पक्षी के बारे में रोचक तथ्य

पक्षिओ पर कोट्स

” यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद “