नमस्कार देवियों और सज्जनों sochkasafar.in पर आपका एक बार फिर से स्वागत है। तो आज के इस लेख में हम बात करने वाले Importance Of Science In Hindi – हिंदी में विज्ञान का महत्त्व के बारे में। तो आज यह आर्टिकल आपके लिए बहोत ही ख़ास होने वाला है तो उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल पसंद आयेंगा। तो चलो देखते है आगे।
Importance Of Science In Hindi – हिंदी में विज्ञान का महत्त्व

विज्ञान क्या है?
विज्ञान वह व्यवस्थित ज्ञान या विधा है जो विचार, अवलोकन, अध्ययन और प्रयोग से मिलती है, जो किसी अध्ययन के विषय की प्रकृति या सिद्धांतो को जानने के लिए किये जाते है। विज्ञान शब्द का प्रयोग ज्ञान की ऐसी शाखा के लिए भी करते है, जो तथ्य, सिद्धांत और तरीको को प्रयोग और परिकल्पना से स्थापित और व्यवस्थित करती है इस प्रकार हम कह सकते है की प्रकृति के कर्मबंध एव सुव्यवस्थित ज्ञान को विज्ञान कहते है।
विज्ञान का महत्त्व
विज्ञान मनुष्य के जीवन में एक वरदान है जिसने आज पूरी दुनिया को बदलकर रख दिया है जिसमे से पिछले 100 सालो में मनुष्य के जीवन में काफी बदलाव देखने मिले है। विज्ञान के माध्यम से मानव जीवन को ऐसी सुविधाएं मिली है जिसके माध्यम से वो प्रतिदिन प्रगति करता जा रहा है। और आज दुनिया गैजेस्ट और मशीनरी से भरी पड़ी है मशीनरी हमारे जीवन में सब कुछ करती है यह सब विज्ञान की मदद से संभव हुआ। इसी कारण हमारे जीवन में विज्ञान का महत्त्व अधिक माना जाता है।
मगर आपके मन में एक सवाल जरूर आता होगा की विज्ञान अपने आप से नहीं बना है, इसको तो मनुष्य के द्वारा ही बनाया गया है तो यह समझना सभी के लिए थोड़ा मुश्किल है की विज्ञान से मनुष्य बना है या फिर मनुष्य से विज्ञान बना है तो मनुष्य ने समय के साथ आगे बढ़कर नई-नई खोज करके उनका अविष्कार करके ही विज्ञान को बनाया है यह काम मनुष्य द्वारा संभव हो पाया है इसलिए दोनों बाते अलग है पर एक ही है। मनुष्य विज्ञान से है और विज्ञान मनुष्य से बना है।
आज हमारे आस-पास दिखाई देने वाली हर एक चीज विज्ञान की देंन है जैसे की उपकरण, गैजेट्स, मशीनरी, कारे और भी बहोत कुछ है जो विज्ञान की देंन है। यह इतनी तेज़ी से विकसित हुआ है की प्रत्येक मनुष्य अब विज्ञान और उसके आविष्कारों पर निर्भर है विज्ञान के एक राष्ट्र के विकास में बहोत योगदान दिया है और यह हमारे दैनिक जीवन में भी महत्वपूर्ण है। विज्ञानं और तकनीक की मदद से हम आसानी से और स्वतत्र रूप से जीने में सक्षम है। आज कल हमारा जीवन पूरी तरह से विज्ञान पर निर्भर है। जिसमे आप इस ब्लॉग को पढ़ रहे है वो मोबाईल जो हमारे जीवन का एक आवश्यक हिस्सा है, वो भी एक विज्ञान की ही देन है।
विज्ञान आज हमारे लिए इतना महत्वपूर्ण है की इसके बिना हमारा जीवन जीना बहोत ही मुश्किल होता यही कारण से विज्ञानं को आज महत्वपूर्ण माना जाता है। हमारे जीवन में शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन आदि सभी क्षेत्रो में विज्ञान का असर महत्वपूर्ण रहा है। विज्ञान ने करोडो लोगो के रोजी-रोटी के साधन भी जुटाए है। विज्ञान ने मानव जीवन को पहले की तुलना में अधिक सुखद और सुरक्षित बना दिया है।
विज्ञान ने हमारे जीवन में इसके अलावा भी कई तरह के बदलाव किये है जिसमे परिवहन आता है जिसकी मदद से हमें लंबी दुरी तय करना आसान हो गया है। विभिन्न तीव्र गति के वाहन इन दिनों उपलब्ध है जो की के विज्ञान की ही देन है। इसके आलावा विज्ञान ने भाप इंजन को विधुत इंजन में परिवर्तन किया ये सब विज्ञान की मदद से संभव है। विज्ञानं ने हमें चाँद तक पहुंचाया ये भी एक विज्ञान की मदद से ही असंभव से संभव हुआ है। यह सिलसिला यही थमा नहीं है इस विज्ञान के कारण ही आज कई उपग्रह बनते है जिसकी वजह से हम हाई-स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल कर पा रहे है जिसके बिना हम एक दिन भी नहीं रह सकते ये भी विज्ञान के बदौलत ही संभव हुआ है।
हम अपनी जिंदगी को विज्ञान के कारण ही सुंदर बना पाए है, हमारे हर सपने को विज्ञान ने पूरा कर दिया है चाहे वह चाँद पर पहोचने वाला हो या कई सुविधाएं जो विज्ञान के माध्यम से हम लोगों को मिली है, विज्ञान ने दुनिया को बदल दिया है और सारी दुनिया को रौशन कर दिया है। इसी कारण मनुष्य के जीवन में विज्ञान का महत्त्व अधिक है।
यह भी पढ़े…
” यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद “