प्रकृति का महत्त्व – Importance Of Nature In Hindi

हैलो दोस्तों आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार। तो आज में आपको इस आर्टिकल में बात करने वाला हु प्रकृति के महत्त्व के बारे में जिसकी रचना स्वयं इस सृष्टि ने हमारे जीवन जीने के लिए की है ताकि हम इस संसार में वास कर सके। प्रकृति हमारे जीवन जीने का आधार है और हम सब इस प्रकृति का एक हिस्सा है। तो उम्मीद है की आपको यह मेरा आर्टिकल पसंद आयेंगा। तो चलो देखते है आगे।

प्रकृति का महत्त्व – Importance Of Nature In Hindi

प्रकृति का महत्त्व
Importance Of Nature In Hindi

प्रकृति क्या है?

प्रकृति कई चीजों का समावेश है जैसे की जल, वायु, पेड़-पौधे, पशु-पक्षी, पहाड़, नदियाँ, झरने, तालाब, कुदरती सौंदर्य आदि। जिसे प्रकृति कहते है। प्रकृति हमारे आँखों और मन को सुकून देती है। प्रकृति को ईश्वर का वरदान भी कहते है लेकिन यह वरदान कभी कभी अभिशाप बनकर सामने आता है जब कभी भी प्रकृति मे असंतुलन पैदा होता है, तब प्रकृति विकराल रूप लेती है।

प्रकृति का महत्त्व

प्रकृति बेहद विस्तृत है जो पंचतत्व जल, वायु, अग्नि, आकाश, धरती आदि समस्त तत्वों से मिलकर इसका निर्माण होता है मनुष्य इसका एक मात्र छोटा सा अंश है। मानव जीवन पूर्ण रूप से प्रकृति पर आधीर है इन्हे जीवन को सही ढंग से जीने के लिए इन पचतत्वो के साथ समायोजन करने की आवश्यकता है। प्रकृति के बिना ना तो हम इंसानी जीवन की कल्पना कर सकते है। ना ही पशु पक्षी के जीवन की। क्योकि प्रकृति पर ही हमारा जीवन टिका हुआ है।

हम जबसे इस संसार में आते है तो हमें साँस लेने के लिए स्वच्छ वायु प्रकृति ही प्रदान करती है हम बिना प्रकृति की सहायता के एक कदम भी नहीं चल सकते है। प्रकृति को छोड़ देने से मनुष्य ये संसार ही छोड़ देता है मगर ऐसी कौनसी जगह है जहा प्रकृति हमारा साथ नहीं देती वो पल-पल हमारे साथ है लेकिन हम दोनों के साथ में, अंतर सिर्फ इतना है की वो तो हमारा साथ देती है परन्तु हम उसका साथ नहीं दे पाते है। हम मनुष्य अपने मतलब के लिए हर पल उसे दुःख पहुंचाते है।

धरती पर जीवन जीने के लिए भगवान से हमें बहुमूल्य और क़ीमती उपहार के रूप में प्रकृति मिली है। दैनिक जीवन के लिए उपलब्ध सभी संसाधनों के द्वारा प्रकृति हमारे जीवन को आसान बना देती है। प्रकृति एक माँ की तरह हमारा लालन-पालन और मदद करती है। हमारी कुदरत ढेर सारी प्राकृतिक सुंदरता से सुशोभित है जिसका हम किसी भी समय आनंद ले सकते है।

इस दुनिया में सबसे ज्यादा देखने योग्य कोई चीज है, तो वो प्रकृति है। प्रकृति हमारे जीवन में अपना बहोत प्रभाव डालती है। प्रकृति के नजारे की तने सुंदर व् अद्भुत होते है, सुंदर पेड़-पौधे, वन, पहाड़, नदियाँ, झरने, ठंडी-ठंडी हवाएं, सूर्य की रौशनी, चाँद की चांदनी, तारो से भरा आसमान सब प्रकृति की तो देन है। 

हमारे आसपास जो भी कुछ कुदरती है यह सभी प्रकृति के द्वारा दिए हुए हमें अनमोल उपहार है। इस पृथ्वी को सुंदर बनाने में सबसे ज्यादा योगदान प्रकृति का ही है। इसलिए हमें प्रकृति के महत्व को नजरअंदाज बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। प्रकृति के द्वारा जो भी हमें मिला है पेड़-पौधे यानी की जो भी हरियाली दी गई है उसका हमें संरक्षण करना चाहिए। और अधिक से अधिक वृक्षा रोपण करके प्रकृति को अपनी तरफ से भी उपहार देना चाहिए।

हमें समय समय पर सर्दी, बरसात, गर्मी जैसे मौसम भी प्रकृति की ही देंन है। और हमारे जीवन के लिए उपयोगी सूरज, पेड़-पौधे, हवा, पानी, भोजन, पहाड़, हरियाली इत्यादि हमें प्रकृति से ही हासिल होता है। मगर कभी-कभी इंसानो के द्वारा प्रकृति से खिलवाड़ किया जाता है तो प्रकृति अपना भयानक स्वरूप दिखाती है जैसे की भूकंप, सुनामी, तूफान आदि तरिके से। मगर यह दिन न आये इसलिए हमें प्रकृति को नुकशान नहीं पहोचाना चाहिए।

मगर प्रकृति को आज हम सब मिलकर नष्ट करने को लगे हुए है। हम पेड़ पौधो को नष्ट कर रहे है जिसके कारण मानसून देरी से आता है और गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। और नदियों व् नहेरो का पानी भी हम दूषित करते जा रहे है, और पहाड़ो को काटकर हम सड़को का निर्माण कर रहे है और हम प्रकृति को अच्छे से नष्ट कर रहे है। जिससे प्रकृति आज हमें कई तरह से भयानक रूप दिखाती रहती है।

यह भी पढ़े…

हमारे जीवन में पेड़ो का महत्त्व

पहाड़ो का महत्त्व

नदियों का महत्त्व

” यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद “