Red Banana In Hindi – लाल केले के उपयोग

हैलो दोस्तों आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार। तो आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले है, लाल केला के बारे में जानकारी, अमेजिंग फैक्ट्स, लाल केले खाने के फायदे और नुकसान, उपयोग और FAQ तो उम्मीद है, की आपको यह हमारा आर्टिकल पसंद आयेंगा। तो चलो देखते है लाल केले के बारे में।

Red Banana In Hindi – लाल केले

Red Banana In Hindi
लाल केले के उपयोग

लाल केला के बारे में जानकारी

लाल केला भारत में अधिक मात्रा में नहीं है। इसमें अधिक मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते है। जो पीले केले की मात्रा की तुलना में बहुत फायदेमंद है। लाल केला भी केले की प्रजाति का एक प्रकार है। इसका रंग लाल होता है। इसकी खेती ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, वेस्टइंडीज, मैक्सिको जैसे देशों में की जाती है। शोध के अनुसार अब हमारे भारत देश में भी लाल केला की खेती पर किसान प्रयोग कर रहे है। सब रंग के केले एक ही प्रजाति के होते है। लाल केला भी इस प्रजाति का है।

लाल केला का उत्पादन भारत की द्ष्टि से देखा जाए तो यह केरल और महाराष्ट्र में अधिक होता है। इसका वैज्ञानिक नाम मूसा एकुमिनाटा और इसे रेड डक्का के नाम से भी जाना जाता है। संस्कृत भाषा में इसे रक्त कदली नाम से जाना गया है। खाने में जितना स्वादिष्ट होता है। इसके लाभ भी उतने ही होते है।

लाल केला बाहर से लाल रंग का होता है। अगर इसकी परत को निकालने के बाद देखा जाए तो यह हल्के गुलाबी रंग का होता है। लाल केला में बहुत पोष्टिक तत्व पाए जाते है। लाल केले में 110 कैलोरी होती है, 29 ग्राम कार्बोइड्रेटऔर और एक ग्राम प्रोटीन होता है। लाल केले में फैट, कोलेस्ट्रोल और सोडियम की मात्रा बिल्कुल भी नहीं पाई जाती है।

लाल केला पीले केले के आकार की तुलना में थोड़ा छोटा होता है। लाल केला पीले केले के आकार की तुलना में थोड़ा छोटा होता है। इसमें पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसी लिए लाल केला दिल एवं कैंसर से जुड़ी बीमारियों को दूर रखता है। इसमें फाइबर की मात्रा बहुत ही अधिक पाई जाती है। अगर आप एक दिन में एक केले का सेवन करते है तो शरीर की आवश्यक फाइबर की पूर्ति हो जाती है और डायबिटीज का खतरा भी बहुत कम हो जाता है। लाल केले में बहुत ही अधिक मात्रा में बीटा कैरोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है। लाल केले का सेवन करने से खून का थक्का नहीं जमता है। कैंसर जैसी घातक बीमारियों से भी दूर रखता है।

लाल केला का सेवन आप नियमित रूप से कर सकते है। क्योकि वो स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

लाल केले के बारे में अमेजिंग फैक्ट्स

1. लाल केला की खेती ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, वेस्टइंडीज, मैक्सिको जैसे देशों में की जाती है।

2. लाल केला का उत्पादन भारत की द्ष्टि से देखा जाए तो यह केरल और महाराष्ट्र में अधिक होता है।

3. इसका वैज्ञानिक नाम मूसा एकुमिनाटा है।

4. इसे रेड डक्का के नाम से भी जाना जाता है।

5. संस्कृत भाषा में इसे रक्त कदली नाम से जाना गया है।

6. लाल केला खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, इसके लाभ भी उतने ही होते है।

7. लाल केला बाहर से लाल रंग का होता है और अंदर से हल्के गुलाबी रंग का होता है।

8. लाल केला में बहुत पोष्टिक तत्व पाए जाते है।

9. लाल केला पीले केले के आकार की तुलना में थोड़ा छोटा होता है।

10. कैंसर जैसी घातक बीमारियों से भी दूर रखता है।

11. लाल केले को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

12. ये एनर्जी के लिए अच्छा माना जाता है।

13. लाल केला हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है। 

लाल केले खाने के फायदे

1. वजन के लिए

अगर जो लोग वजन से परेशान है, उन लोगो के लिए लाल केला खाना काफी फायदेमंद हो सकता है, नियमित लाल केला खाने से वजन घटने लगता है, ये डाइटरी फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, इस में फैट की मात्रा काफी कम होती है, लाल केले खाने के बाद ज्यादा भूख भी नहीं लगती जिससे वजन नियंत्रित होने लगता है, लाल केला खाने से आंतों के बैक्टीरिया में इम्प्रूवमेंट होता है, यह इम्फेलेमेशन को भी कम करता है और मोटापे की रिस्क को घटाता है।

2. डायबिटीज के लिए

डायबिटीज के मरीजों को लाल केला खाना फायदेमंद होता है, ये डायबिटीज को मैनेज करना का काम करता है, लाल केले में मौजूद डाइटेरी फाइबर ब्लड शुगर लेवल के अचनाक बढ़ने कोनियंत्रित करता है, लाल केले का नियमित सेवन से शुगर पेशेट्स को काफी फायदा पहुंचा सकता है।

3. आंखों के लिए

लाल केला का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि लाल केला में बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते है, इसलिए लाल केले का सेवन करने से आंखों संबंधी समस्या दूर होती है और आंखों की रोशनी तेज होती है।

4. पाचन के लिए

अगर आप पाचन क्रिया को सही रखना चाहते है, तो आपको डाइट में लाल केले को जरूर शामिल करना चाहए, कहा जाता है की लाल केले सेवन से कब्ज जैसी समस्या दूर हो सकती है, डायरिया और दस्त आदि को भी दुरुस्त रख सकते है।

5. स्वास्थ्य के लिए

लाला केले में अधिक मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते है, जो हमारे शरीर के विकास के लिए बहुत सहायक होते है, लाल केले का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए, बीमारी से लड़ने में बहुत मददगार साबित होता है।

लाल केले खाने के नुकसान

1. अगर लाल केले का अधिक मात्रा में सेवन करने से हाइपरकलेमिया की समस्या उत्पन हो सकती है, दरअसल शरीर में पोटैशियम की मात्रा अधिक होने से हाइपरकलेमिया की समस्या से गुजरना पड़ सकता है, जिसमे व्यक्ति के नर्व एवं मांसपेशियों की कोशिकाएं अनियंत्रित हो जाती है।

2. इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है, लाल केले में फाइबर की अधिक मात्रा पायी जाती है, जिसके कारण पेट में गैस, ऐंठन एवं पेट फूलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

3. लाल केले का अगर अत्यधिक सेवन करने से हड्डियां कमजोर हो सकती है, दरअसल लाल केले में मौजूद फाइबर शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में बाधा डाल सकते है, जिसके कारण हड्डियों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

लाल केले के उपयोग

1. लाल केले को छोटे टुकड़ों में काटकर दलिया या ओट्स में डाला जा सकता है।

2. लाल केले को फ्रूड चाट के रूप में अन्य फलों के साथ मिलाकर खाया जा सकता है।

3. लाल केले का सेवन करने के लिए फ्रूड कस्टर्ड में इसे शामिल कर सकते है।

4. इसके लाभ उठाने के लिए आप दूध के साथ इनका शेक भी बना सकते है।

लाल केले के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. लाल केले कहाँ पाए जाते है?

रेड रंग का केला ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है, ऑस्ट्रेलिया के अलावा वेस्टइंडीज, मेक्सिको और अमेरिका के कुछ हिस्सों में इसकी पैदावार की जाती है, केला एक ऐसा फल है जो दुनियाभर में पैदा होता है और उसी तरह से पसंद भी किया जाता है।

2.लाल केला किस देश में पाया जाता है?

लाल केला ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है।

3. भारत में लाल केला कहाँ पाया जाता है?

तो लाल केले की एक विशेष किस्म है जो विशेष रूप से भारत के कर्नाटक के कालाबुरागी जिले में कमलापुर गाँव की घाटी और उसके आसपास के क्षेत्रों में उगाई जाती है।

4. क्या लाल केला गर्भवस्था के लिए अच्छा है?

तो गर्भवस्था के दौरान खाने के लिए लाल केले बिलकुल सुरक्षित है, यह पोषण सामग्री में पीले केले के समान है और यह स्तनपान में सुघार करने में भी मदद करते है।

यह भी पढ़े…

लाल केले की खेती

केले फल के बारे में जानकारी

संतरा फल के बारे में जानकारी

” यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद “