School Ka Mahatva In Hindi – हमारे जीवन में स्कूल का महत्त्व

हैलो दोस्तों आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार। तो आज में आपको इस आर्टिकल में बात करने वाला हु स्कूल के महत्त्व के बारे में। जैसे की स्कूल हमारे जीवन के लिए बहोत महत्त्व रखती है क्योकि स्कूल से ही मनुष्य को शिक्षा प्राप्त होती है जिससे वो आगे चलकर एक सफल नागरिक बन पाता है। इसलिए मनुष्य के लिए स्कूल का महत्त्व बहोत ज्यादा है। तो आज में आपको इस आर्टिकल में जितना हो सके उतना बताने वाला हु तो उम्मीद है की आपको यह मेरा आर्टिकल पसंद आयेंगा। तो चलो देखते है।

School Ka Mahatva In Hindi – स्कूल

School Ka Mahatva In Hindi
हमारे जीवन में स्कूल का महत्त्व

स्कूल क्या है?

स्कूल को हम एक ऐसी संस्था के रूप में परिभाषित कर सकते है जिसका उदेश होता है देश के प्रत्येक क्षेत्र में लोगो को शिक्षित करना स्कूल के माध्यम से छोटे गांव से लेकर शहरों तक बच्चो को शिक्षा प्रदान की जाती है किसी भी छात्र के जीवन में स्कूल या विद्यालय का काफी महत्त्व होता है। स्कूल में बच्चो को मानसिक, शरीरिक, और बौद्धिक जैसे गुणों का विकास होता है। विद्यालय के लिए स्कूल शब्द का प्रयोग किया जाता है स्कूल शब्द की उत्पति ग्रीक भाषा के Skohla या Skhole से हुई है जिसका अर्थ होता है अवकाश। प्राचीन यूनान में अवकाश काल को आत्म विश्वास माना जाता था।

 स्कूल का महत्त्व

जब हम इस संसार में जन्म लेकर आते है तो हम सभी को कोई ज्ञान नहीं होता मगर हमारे माता-पिता हमें कुछ कुछ सिखाते रहते है और ज्ञान देते है। मगर जब हम थोड़े बड़े होते है तो हमारे माता-पिता हमें सफल व्यक्ति बनाने के लिए स्कूल भेज देते है। जब कोई बच्चा स्कूल की तरफ अपना पहला कदम बढ़ाता है तो उसे पता नहीं होता की वो जीवन की सबसे अच्छी और महत्वपूर्ण जगह पर जा रहा है। किसी भी व्यक्ति या बच्चे का जीवन निखारने और उसका भविष्य संवारने में स्कूल की भूमिका सर्वाधिक होती है। स्कूल एक ऐसी जगह है जहा बच्चो का सामाजिक विकास, आर्थिक विकास, सांस्कृतिक विकास, व्यक्तिगत विकास होता है। इसलिए हमारे जीवन में स्कूल का अधिक महत्त्व होता है।

हमारे जीवन में स्कूल ही हमारी सफलता की पहली सीढ़ी होती है जहा से हम सफल व्यक्ति बंनने के गुण सीखते है। जिससे हम डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर आदि बन पाते है इसलिए स्कूल के बिना हमारा जीवन अधूरा है। यदि स्कूल नहीं होती तो हमे शिक्षा प्राप्त करने में काफी कठिनाइया होती। प्राचीन समय में बच्चे शिक्षा प्राप्त करने के लिए गुरुकुल या आश्रम जाते थे और आज हम शिक्षा प्राप्त करने स्कूल में जाते है। जहा से हम शिक्षा प्राप्त करते है और हमारा जीवन सफल बनाते है।

स्कूल में हर प्रकार के क्षेत्रों को सिखने के लिए अच्छी व्यवस्था होती है। पढाई के साथ साथ संगीत, कला, नृत्य, खेल आदि जिसके अलग शिक्षक होते है और अलग कक्षाएं होती है। पढाई के साथ विधार्थियो का सम्पूर्ण विकास पर ध्यान दिया जाता है। आजकल स्कूल में बच्चो को विभिन्न तकनीकों द्वारा पढ़ाया जाता है जिससे बच्चे तेजी से समझ सके। कुछ शिक्षक अपने खाली समय में बच्चो को पढ़ाई के अलावा विभिन्न तरह के कार्यक्रम करवाते है। जिससे बच्चे अच्छे से जान सके।

स्कूल वो जगह है जहा सिखने की श्रमता तेज गति से बढ़ती है और बच्चो को बाहरी दुनिया के बारे में पता चलता है। हर व्यक्ति को एक आदर्श इंसान बनने के लिए शिक्षा की आवश्यकता होती हे जो उसे स्कूल से प्राप्त होती है स्कूल का महत्त्व इतना अधिक है की सरकार के द्वारा हमारे देश में बड़े पैमाने पर नए सरकारी स्कूल भी चालु किये जा रहे है। साथ ही व्यक्तिगत स्कूल भी बड़े पैमाने पर चल रहे है। सरकार द्वारा बच्चो के लिए शिक्षा का अधिकार अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक बच्चे स्कूल में पढाई करने के लिए जाए। और एक सफल व्यक्ति बन पाए।

यह भी पढ़े…

हमारे जीवन में शिक्षा का महत्त्व

स्कूल पर शायरी

शिक्षक का महत्त्व

” यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद “