Shiksha Ka Mahatva – हमारे जीवन में शिक्षा का महत्त्व

हैलो दोस्तों आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार। तो आज में आपको इस आर्टिकल में बात करने वाला हु शिक्षा के महत्त्व के बारे में तो शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जो उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है जिसका प्रयोग करके हम कुछ भी अच्छा प्राप्त कर सकते है। तो इस आर्टिकल में जितना हो सके उतना बताने वाला हु तो उम्मीद है की आपको यह मेरा आर्टिकल पसंद आयेंगा।

Shiksha Ka Mahatva
हमारे जीवन में शिक्षा का महत्त्व

शिक्षा क्या है?

शिक्षा संस्कृत भाषा की शिक्ष धातु से बना शब्द है जिसका अर्थ है सीखना और सिखाना। इस तरह से शिक्षा का तात्पर्य सिखने-सिखाने की क्रिया से है। इसी सिखने-सिखाने की क्रिया से व्यक्ति में अंतनिर्हित श्रमता को उभार कर उसे आवश्यक ज्ञान उपलब्ध करवाया जाता है। 

शिक्षा एक ऐसा साधन है जो मानव को प्राणी जगत के अन्य जीवो से पृथक करती है शिक्षा का मानव जीवन में काफी महत्व है। शिक्षा के बिना मानव पशु के समान है शिक्षा मानव को एक सामाजिक प्राणी बनाकर सांस्कृतिक धरोहर को आगे आने वाली पीढ़ी को हस्तांतरित करने के काबिल बनाती है।

शिक्षा का महत्त्व

शिक्षा एक ऐसा सुंदर शब्द है जो एक कली में से सुंदर फूल और एक बच्चे में से नेता जो डॉक्टर और कलेक्टर जैसा बड़ा व्यक्ति बनाता है। शिक्षा मनुष्य को आत्मविश्वास, धैर्य, संयम, बहादुरी और वीरता जैसे कई महत्व के गुण सिखाती है इन सभी गुणों से ही हमारा व्यक्तित्व निखरता है। आज के समय में समाज में शिक्षा का महत्त्व काफी बढ़ चूका है शिक्षा हम सभी के लिए एक उज्जवल भविष्य के लिए एक आवश्यक साधन है जो हम अपने जीवन में इसका प्रयोग करके कुछ अच्छा हासिल कर सकते है।

शिक्षा एक ऐसा उच्च स्तर है जो लोगो की सामाजिक और पारिवारिक सम्मान तथा एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है। जिसके होने से समाज में सम्मान और इज्जत भी मिलती है। अच्छी शिक्षा जीवन में कई कई उदेश्यों को प्रदान करती है जैसे की व्यक्तिगत उन्नति को बढ़ावा, सामाजिक स्तर में बढ़ावा, सामाजिक स्वस्थ में सुधार, आर्थिक प्रगति, राष्ट्र की प्रगति और जीवन में किसी भी लक्ष को निर्धारित करना आदि। शिक्षा एक ऐसा धन है जिसे ना कोई चुरा सकता है ना कोई छीन सकता है यह दुनिया में एक मात्र धन है जो बांटने पर कम नहीं होता बल्कि इसके विपरीत बढ़ता ही जाता है। इसलिए आज के समय में शिक्षा का अधिक महत्त्व हो गया है।

अपने जीवन में शिक्षा प्राप्त करने का सबसे पहला स्थान अपना घर यानिकि अपने माँ बाप होते है हम अपने बचपन का पहला पाठ अपनी माँ से प्राप्त करते है बाद में हम थोड़े बड़े हो जाते है तो स्कूल में जाते है तो वही से दूसरी शिक्षा लेना प्रारंभ करते है बाद जो शिक्षा ली जाती है उसे उच्च शिक्षा कहा जाता है जो अच्छी नौकरी या कोई तकनीक के लिए बहोत आवश्यक है। वैसे तो शिक्षा के उपयोग अनेक है मगर उसे नई दिशा देने की आवश्यकता है शिक्षा इस प्रकार की होनी चाहिए की एक व्यक्ति अपने परिवेश से परिचित हो सके। शिक्षा हम सभी के उज्जवल भविष्य के लिए बहोत ही आवश्यक साधन है। 

शिक्षा ही जीवन का सार है। शिक्षा स्त्री और पुरुष के के लिए सामान रूप से आवश्यक है क्योकि स्वास्थ्य और शिक्षित समाज का निर्माण दोनों द्वारा मिलकर ही किया जाता है यह उज्जवल भविष्य के लिए आवश्यक यंत्र होने के साथ ही देश के विकास और प्रगति में भी बहोत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस तरह उपयुक्त शिक्षा व्यक्तियों के साथ राष्ट्र के उज्जवल भविष्य का निर्माण करती है।

आजकल शिक्षा बहोत महत्वपूर्ण है क्योकि हमारे आस-पास हजारो चीजे है जो आधुनिक तकनीक से बने है इन आधुनिक उपकरणों का उपयोग करने के लिए और प्रौधोगिकी का सर्वोत्तम लाभ प्राप्त करने के लिए शिक्षा बहोत आवश्यक है यानी की अंत में शिक्षा के बिना हमारा जीवन जीना मुश्किल है।

शिक्षित होने के लाभ

हर व्यक्ति के जीवन में शिक्षा ही सफलता की कुंजी है जो हमारे जीवन में कई नए अवसर लेकर आती है। शिक्षित होकर ही हम अपने जीवन में सबकुछ हासिल कर सकते है शिक्षा से एक नहीं बल्कि कई फायदे है जैसे की शिक्षा व्यक्ति की सोच और दिमाग को ऊपर उठा सकती है, शिक्षा ग्रहण करने से लोगो के सोचने का नजरिया बदल जाता है लोगो में चीजों को समझने की शक्ति विकसित होती है, लोगो से बात करने का तरीका बदल जाता है, जीवन में नई चीजें जानने की उत्सुकता बढ़ती है, हमें दुसरो के साथ कैसा व्यवहार करना है इसमें मदद मिलती है यह शिक्षा के वो गुण और फायदे है जो हमारी सफलता में हमारा पूरा साथ देते है उसके अलावा शिक्षा प्राप्त करने से हमारा करियर बन सकता है, समाज में अच्छा सम्मान और इज्जत मिलती है और हमारा आत्मविश्वास बढ़ता जायेंगा। हम अपने जीवन में जितनी शिक्षा प्राप्त करते जायेंगे उतने ही अच्छे अवसर हमें मिलते जायेंगे।

यह भी पढ़े…

जीवन में माँ का महत्त्व

शिक्षा शायरी

पुस्तकों (किताबो) का महत्त्व

” यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद “