पिस्ता फल के बारे में जानकारी – Pistachio Fruit In Hindi

👉 हैलो दोस्तों आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार है। तो आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले है पिस्ता फल की जानकारी, पिस्ता फल खाने के फायदे और नुकसान, अमेजिंग फैक्ट्स, तो उम्मीद है की आपको यह हमारा आर्टिकल पसंद आयेगा। तो चलो देखते है नाशपाती फल के बारे में।

 

पिस्ता फल के बारे में जानकारी

👉 पिस्ता हरे रंग का सूखा मेवा है। पिस्ता मुख्य रूप से ईरान, अफगानिस्तान एवं मध्य एशिया के देशों में पाया जाता है। पिस्ता इसके अलावा वर्ल्ड में इटली, पाकिस्तान, सीरिया, तुर्की, मिश्र और ईराक में पिस्ता की खेती की जाती है। पिस्ता का पेड़ करीबन 10 मीटर ऊँचा छोटा आम के वृक्ष के जैसा दिखता है। इस के पतों पर एक प्रकार का किटकोष कीड़ों का घर बनता है। ये एक और से गुलाबी और दूसरी और से पीला और सफेद रंग का होता है। यह फल 10-20 मिमी लम्बे और 6-12 मिमी व्यास के होते है। इस फल का छिलका हल्के पीले से गहरे पीले रंग के होते है। पिस्ता के पेड़ में फूल और फल जनवरी से जून महीने में आते है। 

👉 पिस्ता का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। पिस्ता में कई तरह के आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी-6, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, कैल्शियम, मैगनीज, थियामिन, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, कॉपर और फास्फोरस इत्यादि पाए जाते है।

 

पिस्ता फल के बारे में अमेजिंग फैक्ट्स

1. पिस्ता को इंग्लिश नाम Pistachio है। 

2. पिस्ता मुख्य रूप से ईरान, अफगानिस्तान एवं मध्य एशिया के देशों में पाया जाता है, इसके अलावा वर्ल्ड में इटली, पाकिस्तान, सीरिया, तुर्की, मिश्र और ईराक में पिस्ता की खेती की जाती है।

3. पिस्ता में विटामिन E, विटामिन K और B2 ज्यादा होता है, अन्य पोषक तत्वों में पोटैशियम, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम आयरन इत्यादि होते है। 

4. दुनिया में सबसे ज्यादा पिस्ता ईरान, सीरिया, तुर्की में पैदा होता है। 

5. पिस्ता खाने से मर्द की शारीरिक कमजोरी दूर होती है।

6. पिस्ता बादाम के साथ दूध में मिलाकर पीने से ताकत आती है।

7. पिस्ता का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

8. पिस्ता का पेड़ करीबन 10 मीटर ऊँचा छोटा आम के वृक्ष के जैसा दिखता है।

9. पिस्ता के पेड़ में फूल और फल जनवरी से जून महीने में आते है।

 

पिस्ता फल खाने के फायदे

1. कैंसर के लिए

👉 पिस्ता में विटामिन बी 6 होता है ये सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मददरूप होता है। यह शरीर को अधिक प्रतिरोधी बनता है। जिससे संक्रमणों के खिलाफ लड़ने और कैंसर कोशिकाओं से बचाव करने में मददरूप होता है।

2. आँखों के लिए

👉 एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन और जेक्सेंथिन आँखों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। पिस्ता उन दोनों एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है। हर रोज पिस्ता सेवन करने से आप अपनी आँखों की संभावित बीमारियों से बचा सकते है।

3. हड्डियों के लिए

👉 पिस्ता में विटामिन डी और कैल्शियम पाए जाते है जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसका रोजाना सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है और हड्डियों से जुड़ी तमाम बीमारियों से राहत मिलती है।

4. डायबिटीज के लिए

👉 पिस्ता का सेवन डायबिटीज के मरीज के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें लो ग्लोसेमिक इंडेक्स होता है जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है।

5. सूजन के लिए

👉 पिस्ता खाने से शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है। पिस्ता में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी एंड एंटीऑक्सीडेंट गुण सूजन से राहत पहुंचाने का काम करता है।

6. इम्यूनिटी के लिए

👉 पिस्ता में मौजूद टोकोफेरॉल प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर करता है। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई संक्रमण से बचाने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

7. वजन के लिए

👉 अगर आप वजन को घटाना चाहते है तो पिस्ता का सेवन फायदेमंद होता है। पिस्ता से पेट भर जाता है और लम्बे समय तक भूख भी नहीं लगती। यह लो कैलोरी और हाई प्रोटीन का स्रोत होता है। जिससे वजन कम करने में मदद करता है।

8. हृदय के लिए

👉 हृदय के रोगों से पीड़ित है तो आपको पिस्ता का सेवन करना चाहिए पिस्ता खाने से हृदय स्वस्थ रहता है, इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है, इसके साथ तंत्रिकाओं को भी मजबूती प्रदान करता है।

9. बालों के लिए

👉 पिस्ता हमारे बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए बहुत लाभकारी होता है। क्योकि इसमें मौजूद विभिन्र प्रकार के पोषक तत्व है। पिस्ता का सेवन आप रोजाना कर सकते है और फिर पिस्ता का लेप बनाकर अपने बालों में भी लगा सकते है। इससे आपके बालों की ग्रोथ बढ़ेगी।

10. आंतो के लिए

👉 पिस्ता हमारे आंतो के लिए बहुत लाभकारी होता है। क्योकि पिस्ता में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारी आंतो को मजबूती प्रदान करता है। पिस्ता का सेवन करने से आंतो की श्लेष्मा झिल्ली में सूजन  नहीं आती है और यह हमारी आंतो को ठीक तरीके से कार्य करने में भी मदद करता है।

 

पिस्ता फल खाने के नुकशान 

👉 पिस्ता में उच्च मात्रा में प्रोटीन फाइबर पाया जाता है। अधिक मात्रा में पिस्ता का सेवन करने से ये आपका वजन बढ़ा सकता है।

👉 पिस्ता अधिक खाने से पेट की समस्या हो सकती।

👉 इसमें सोडियम कम मात्रा में पाया जाता है, सोडियम के कम होने पर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है।

👉 पिस्ता का सेवन से सांस की समस्या हो सकती है। क्योंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे ब्लड में इसका स्तर बढ़ जाता है और सांस लेने में परेशानी होने लगती है।

👉 पिस्ता के सेवन से एलर्जी की समस्या हो सकती है, जैसे की रैशेज, खुजली, लालिमा आदि।

 

पिस्ता फल के बारे में अक्शर पूछे जाने वाले सवाल

1. पिस्ता में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

👉 पिस्ता में विटामिन बी-6, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के पाया जाता है, और कैल्शियम, मैगनीज, थियामिन, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, कॉपर और फास्फोरस पाए जाते है।

2. पिस्ता कब और कैसे खाना चाहिए?

👉 पिस्ता सुबह भीगा हुआ खाने से सेहत को कई फायदे हो सकते है और इसे रात को सोने से पहले भी पिस्ता का सेवन कर सकते है।

3. पिस्ता की तासीर क्या होती है?

👉 पिस्ता की तासीर गर्म होती है, इसे इसलिए ज्यादातर सर्दियों में खाया जाता है, गर्मियों में पिस्ता का सेवन सीमित मात्रा में ही करें वर्ना पेट में गर्मी बढ़ने के साथ कब्ज आदि समस्याएं हो सकती है।

4. पिस्ता को कैसे खाया जाता है?

👉 पिस्ता की बाहरी सेल को हटा कर खाया जाता है, ये नट ना केवल खाने में स्वादिष्ट होते है, लेकिन सुपर हेल्दी भी होते है, पिस्ता सलाद, आइसक्रीम और अन्य बेक्ड फड्स में उपयोग किया जाता है, इसे आप एक स्नैक के तौर पर भी खा सकते है।

5. पिस्ता कैसे खाने चाहिए?

👉 पिस्ता रात में भिगोकर सुबह खा सकते है, आप इसे दूध में डालकर भी पी सकते है और इसे रोस्ट करके खा सकते है।

6. पिस्ता की रेट क्या है?

👉 पिस्ता की किमत 1150 से 1170 रूपये किलो के बीच चल रहा है।

7. प्रेगनेंसी में पिस्ता खा सकते है?

👉 गर्भवस्था में पिस्ता खाना पूरी तरह से सुरक्षित है, पर इसे ज्यादा मात्रा में न खाए।

 

यह भी पढ़े…

सिंघाड़ा फल के बारे में जानकारी

काजू फल के बारे में जानकारी

बादाम के बारे में जानकारी

 

” यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद “

1 thought on “पिस्ता फल के बारे में जानकारी – Pistachio Fruit In Hindi”

  1. खाना खाने के बाद गुड़ जरूर खाएं | Gud Khane Ke Fayde in Hindi

    गुड़ खाना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है गुड़ स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी ऐसी बीमारियों को भी दूर करता है, गुड़ का सेवन करने से शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं। वैसे तो गुड़ हम कभी भी खा सकते हैं लेकिन अगर आप जानते हैं। गुड़ को अगर खाना खाने के बाद खाया जाए तो यह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करता है और साथ ही हेल्दी रहने में भी मदद करता है। गुड के अंदर आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम और विटामिन सी आदि मात्रा में पाए जाते हैं। और गुड़ खाने से हमारे चेहरे पर ग्लो भी आता है गुड़ को हम बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों को भी दिया जा सकता है।

    Gud Khane Ke Fayde in Hindi
    Gud Khane Ke Fayde

Comments are closed.