Maa Ka Mahatva In Hindi – जीवन में माँ का महत्त्व

   हैलो दोस्तों आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार तो आज में आपको इस आर्टिकल में बात करने वाला हु माँ के महत्त्व के बारे में। माँ एक ऐसा शब्द हे जिसके महत्त्व के विषय में जितनी बात की जाए उतनी कम है। क्योकि माँ के बिना हम हमारे जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। तो आज में इस आर्टिकल में जितनी हो सके उतनी माँ के महत्व के बारे में बात करने वाला हु। तो उम्मीद है की आपको यह मेरा आर्टिकल पसंद आयेंगा। तो चलो देखते है।

Maa Ka Mahatva In Hindi – माँ का महत्त्व

Maa Ka Mahatva In Hindi
जीवन में माँ का महत्व

    माँ का शब्दों में वर्णन करना मुश्किल है मगर आज में जितना हो सके उतना आपको बताने वाला हु तो माँ के बिना हमारे जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते क्योकि माँ ने हमे जन्म दिया है यही कारण है की संसार में हर जीवनदायनी वस्तु को माँ की संज्ञा दी गयी है। हमारे जीवन के शुरूआती समय में कोई हमारे सुख-दुःख का साथी होता है तो वो माँ होती है। जो दिन रात हमारे पास होती है। माँ हमे इस बात का अहसास तक नहीं होने देती की संकट समय हम अकेले थे। माँ ही एक होती है जो दुनिया भर के कष्ट सहकर अपने संतान का पालन-पोषण करती है। इस संसार में एक माँ ही हे जो अपने संतानो को बहोत ही प्यार करती है जो उनकी सभी जरुरियातो को पूरा करती है यानी की उनके खाने-पिने की कोई चीज या कोई खेलने की चीज यानी की किसी भी तरह की जरुरियातो को वो किसी भी तरह पूरी करती है।

“भगवान हर जगह नहीं हो सकते

इसलिए उन्होंने माँ बनायीं है”

     किसी भी बच्चे के लिए माँ केवल माँ नहीं होती वो शिक्षक और एक अच्छी दोस्त भी होती है जो बच्चे के लिए उनकी पहली टीचर होती है जो हमारी बचपन से परवरिश करती है यानी की बचपन से लेकर अब तक हमारा लालन पालन माँ ही करती है जो हमारे हर सुख-दुःख में साथ देती है इसलिए हमें अपनी माँ का सैदेव सम्मान करना चाहिए क्योकि ईश्वर हमसे भले ही नाराज हो जाये लेकिन एक माँ अपने संतान पर कभी नाराज नहीं होती। यही एक कारण से हमारे जीवन में माँ का रिश्ता दुनिया के सभी रिश्तों से महत्वपूर्ण माना गया है। माँ पर सुविचार

“माँ दुनिया की वह हस्ती है

जिनके कदमों के निचे जन्नत होती है”

     इस संसार में माँ की महिमा अपरंपार है माँ अपने संतान के जीवन में ज्ञान रूपी प्रकाशपुंज है जो उसके जीवन को प्रकाशित करती है माँ का प्यार स्नेह और ममता की अथाह सागर है। कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में किसी भी पद को प्राप्त कर ले लेकिन उस व्यक्ति का आधार एक माँ ही होती है इसलिए हम सब को माँ के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटना चाहिए। और उनका ख्याल और उनसे प्रेम करना चाहिए और हमें उनके हमेशा साथ रहना चाहिए जिससे वो हमेशा खुश रह सके। उन्हें तुम्हारे पैसो की कोई  जरूरत नहीं होती उन्हें बस तुम उनके साथ रहो यही उनके लिए काफी होता है। इसलिए उन्हें कभी अपने से अलग न करे।

यह भी पढ़े…

पिता का महत्त्व

माता-पिता पर शायरी

” यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद “