समुद्र का महत्त्व – Importance Of Sea In Hindi

नमस्कार देवियों और सज्जनों sochkasafar.in पर आपका एक बार फिर से स्वागत है। तो आज के इस लेख में हम बात करने वाले है समुद्र का महत्त्व – Importance Of Sea In Hindi के बारे मे। तो आज यह आर्टिकल आपके लिए बहोत ही ख़ास होने वाला है तो उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल पसंद आयेंगा। तो चलो देखते है आगे।

समुद्र का महत्त्व – Importance Of Sea In Hindi

समुद्र का महत्त्व
importance of sea in hindi

समुद्र किसे कहते है?

समुद्र खारे पानी का पिंड है जो पृथ्वी की सतह का लगभग 71 प्रतिशत भाग कवर करता है। समुद्र शब्द का उपयोग समुद्र के दूसरे क्रम के वर्गों, जैसे की भूमध्य सागर, साथ ही कुछ बड़े खारे पानी की झीलों जैसे कैस्पियन सागर को निरूपित करने के लिए किया जाता है।

समुद्र का महत्त्व

समुद्र मनुष्य, जिव-जंतु, पेड़-पौधे सभी के लिए महत्वपूर्ण होता है। समुद्र के बिना इस धरती पर मनुष्य का अस्तित्व संभव नहीं है। पृथ्वी की सतह पर लगभग 70% से भी ज्यादा भाग में समुद्र फैला हुआ है। समुद्र पृथ्वी के चारो और से घेरे हुए है। समुद्र की ज्यादा से ज्यादा गहराई 30,000 फुट है और कम से कम गहराई 12000 फुट तक होती है। समुद्र वास्तव में हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है।

हमारे लिए समुद्र संसाधनों का विशाल भंडार कहा जाता है क्योकि इसमें खनिज, धातुएं, प्राकृतिक गैस, तेल, भोजन एव ऊर्जा भरपूर मात्रा में समाये हुए है। जो हमारे लिए जीवन में बहोत ही आवश्यक माने जाते है। समुद्र के पानी में ठोस सोडियम क्लोराइड पाया जाता है जिसकी वजह से इसका पानी खारा होता है और इसमें से नमक का उत्पादन होता है। जो हमारे लिए बहोत ही आवश्यक होता है।

इसके अलावा समुद्र के पानी में मेग्नेशियम, कैल्शियम, पोटेशियम और पारा भी होता है जो हमारे लिए बहोत आवश्यक तत्व होते है। 

हमारा वायुमंडल समुद्र को प्रभावित करता है और समुद्र भी वायुमंडल को प्रभावित करते है यह समुद्र धरती के मौसम पर असर डालते है यह समुद्र ही है जिन्होंने हमारी धरती को एक अनूठा ग्रह बनाया हुआ है धरती पर जीवन का अस्तित्व और विकास समुद्रो के कारण ही है। समुद्र पृथ्वी पर जलवायु को संयमित करने, भोजन और ऑक्सीजन प्रदान करने, जैव विविधता को बनाये रखने और परिवहन क्षेत्र में समुद्र अत्यावश्यक भूमिका निभाते है।

इसके अलावा समुद्र में कई तरह के अद्भुत जिव पाए जाते है और समुद्र की गहराई में कई तरह के पौधे भी मिलते है ब्लू व्हेल जैसे भारी और विशालकाय जिव से लेकर नंगी आँखों से न दिखने वाले जिव समुद्र में पाए जाते है। समुद्र में मुख्यत: मछलियां पायी जाती है जो लोगो के भोजन के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।

यह भी पढ़े…

प्रकृति का महत्त्व

पहाड़ो का महत्त्व

पानी का महत्त्व

” यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद “