नाशपाती फल के उपयोग | Pear Fruit In Hindi

👉 हैलो दोस्तों आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार। तो आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले है नाशपाती फल की जानकारी, नाशपाती फल खाने के फायदे और नुकसान, अमेजिंग फैक्ट्स और नाशपाती फल के उपयोग तो उम्मीद है की आपको यह हमारा आर्टिकल पसंद आयेगा। तो चलो देखते है नाशपाती फल के बारे में।

नाशपाती फल के बारे में जानकारी

 

👉 नाशपाती एक मौसमी फल है, इसे अंग्रेजी में पीयर कहते है और इसका वैज्ञानिक नाम पायरस है। ये देखने में हरे सेब जैसा दिखता है, नाशपाती मूल रूप से उत्तरी अफ्रीका, पश्चिमी यूरोप का निवासी था। नाशपाती एक मध्यम ऊंचाई का पेड़ होता है ज, ये 10 से 17 मीटर और 33 से 56 फिट तक पहुंचता है। नाशपाती की कुछ प्रजातियां झाड़ रूपी भी होती है, उसकी ऊंचाई अधिक नहीं होती।

👉 नाशपाती फल की खेती सर्वप्रथम उतरी अमेरिका में की गई थी। यह फल को पूरी दुनिया में उगाया जाता है पर चीन में इस फल की सबसे ज्यादा पैदावार होती है। नाशपाती फल की खेती भारत में कश्मीर और पंजाब में ज्यादा की जाती है। नाशपाती फल का रंग हरा होता है। यह आकार और आकृति में सुराई की तरह होता है। नाशपाती फल स्वाद में बहुत ही मीठा होता है। ये सेब की प्रजाति का ही फल है।

👉 नाशपाती फल में पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे की विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, ज्यादा मात्रा में होता है। ये फल प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है। नाशपाती फल में मैग्नीशियम, कैल्शियम, कॉपर जैसे खनिज तत्व भी पाये जाते है। इसमें आयोडीन तत्व भी अधिक होता है। नाशपाती फल में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते है और इस फल में आयरन भी होता है।

    

नाशपाती फल खाने के फायदे

 

1. हृदय के लिए

👉 नाशपाती फल हृदय रोगों के लिए लाभदायक होता है, इसमें पाए जाने वाला पोटेशियम हृदय को स्वस्थ बनाए रखता है, ये रक्तचाप को भी ठीक करता है, शरीर में रक्त संचार को भी ठीक करता है, इसलिए हृदय के रोगियों के लिए नाशपाती फल नियमित रूप से खाना चाहिए और इनसे हृदय रोग होने का खतरा भी कम हो जाता है।

2. हड्डियों के लिए

👉 हड्डियों के लिए नाशपाती फल बहुत फायदेमंद होता है, इसे कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है, कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है, हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के लिए इस फल का सेवन कर सकते है।

3. डायबिटीज के लिए

👉 नाशपाती फल का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी है, इसमें फाइबर और एंटीडायबिटिक गुण मौजूद होता है, जो डायबिटीज की समस्या को कम करने में मददरूप होता है।  

4. पाचन तंत्र संबंधी विकार

👉 नाशपाती फल खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है, यह कब्ज की समस्या को दूर करता है, पेट के गैस को भी ठीक करता है, आँतों की कार्यप्रणाली को ठीक करता है, ये भूख में भी वृद्धि करता है, इस फल को खाने से शरीर में बल और ताकत मिलती है। 

5. त्वचा के लिए

👉 त्वचा संबंधी विकारों में नाशपाती फल फायदेमंद होता है, इसमें विटामिन ए मौजूद होने से चेहरे से झुर्रियां को दूर करता है, दाग़ धब्बों को हटाता है, त्वचा पर उम्र बढ़ने के प्रभाव को रुकता है और त्वचा की सुंदरता बनाए रखता है।

6. एनीमिया के लिए

👉 नाशपाती फल को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है, जिस लोगों को में हीमोग्लोबिन की कमी है, उन लोगों को नाशपाती फल का सेवन करना चाहिए, यह एनीमिया की कमी को पूरा करने में मदद करता है।  

7. रोग प्रतिरोधक क्षमता

👉 नाशपाती फल में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट या विटामिन सी हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है, इसलिए नाशपाती फल को नियमित रूप से दैनिक आहार में अवश्य ही शामिल करना चाहिए।

8. खून के लिए

👉 नाशपाती फल खून की कमी को दूर करने के लिए बहुत ही लाभकारी होता है, इसमें पाए जाने वाले तांबे और लोहा तत्व शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाते है, इस फल का नियमित रूप से खाने से शरीर में खून की मात्रा में वृद्धि होती है और ये एनीमिया रोग से भी बचाता है।

9. मधुमेह के लिए

👉 नाशपाती फल मधुमेह के रोगी के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, इसमें फाइबर विधमान होने से कब्ज से राहत दिलाता है, इस फल को खाने से शुगर लेवल नहीं बढ़ता है, ये फल में नेचुरल मिठास होता है।

10. गर्भवस्था में

👉 नाशपाती फल गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही गुणकारी होता है, इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व गर्भवस्था के दौरान महिला और बच्चे दोनों को ही पोषण प्रदान करता है, शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाते है, शरीर की कमजोरी दूर करते है, शरीर को हष्ट पुष्ट और मजबूत बनाते है।

 

नाशपाती फल खाने के नुकसान

1. अगर आपको नाशपाती खाने से एलर्जी है तो नहीं खाना चाहिए। वरना आपको चेहरे, गले और जीभ पर सूजन जैसी समस्या हो सकती है।

2. नाशपाती फल का अधिक सेवन करने से आपको त्वचा में खुजली, साइनस के साथ ही उल्टी, दस्त भी हो सकते है।

3. जिन लोगो को सर्दी जुकाम की ज्यादा परेशानी हो तो उन्हें नाशपाती फल का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए, वरना परेशानी बढ़ सकती है, क्योंकि नाशपाती की तासीर ठंडी होती है।

4. अगर आपको एलर्जी की समस्या है, तो नाशपाती फल का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    

नाशपाती फल के अमेजिंग फैक्ट्स

👉 नाशपाती का वैज्ञानिक नाम पायरस है और इंग्लिश में पीयर कहते है।

👉 नाशपाती आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर है।

👉 नाशपाती में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है।

👉 नाशपाती कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। 

👉 नाशपाती की लकड़ी का उपयोग फर्नीचर और संगीत वाद्ययंत्र बनाने के लिए किया जाता है। 

👉 नाशपाती फल में मौजूद खनिज विटामिन और कार्बनिक यौगिक तत्व स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते है।

👉 नाशपाती सबसे कम कैलोरी वाले फलों में से एक है, हलाकि इसमें मौजूद फाइबर आपको पेट भरा हुआ महसूस कराता है, इसलिए नाशपाती फल उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जो अपना वजन कम करना चाहते है।

👉 चीन वार्षिक नाशपाती का प्रमुख उत्पादक है।

👉 चीन प्रतिवर्ष लगभग 1,50,00,000 टन नाशपाती का उत्पादन करता है। 

👉 दुनिया भर में लगभग 3000 किस्मों में नाशपाती उपलब्ध है।

👉 प्राचीन ग्रीस में ये मतली के खिलाफ प्राकृतिक उपाय के रूप में इस्तेमाल किया गया था।

 

नाशपाती फल के उपयोग

👉 एक नाशपाती फल आप नाश्ते के दौरान या नाश्ते के बाद खा सकते है।

👉 नाशपाती फल को अन्य फलों के साथ फ्रूट सलाद के रूप में खा सकते है।

👉 नाशपाती फल के जूस का सेवन कर सकते है। नाशपाती का हेयर पैक बालों पर लगा सकते है।

👉 इसका फेसपैक अपने चेहरे पर लगा सकते है।

👉 इसे आप सैलेड या सूप के रूप में भी डाइट में शामिल कर सकते है।

👉 नाशपाती से आप डिजर्ट भी बना सकते है।

 

यह भी पढ़े…

अनार के बारे में जानकारी

स्ट्रॉबेरी के फायदे और जानकारी

 

” यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद “