आडू फल | Peach Fruit Information In Hindi

👉 हैलो दोस्तों आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार। तो आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले है आडू फल की जानकारी, आडू फल खाने के फायदे और नुकसान, अमेजिंग फैक्ट्स, और आड़ू फल के उपयोग तो उम्मीद है की आपको यह हमारा आर्टिकल पसंद आयेगा। तो चलो देखते है आडू फल के बारे में।

आड़ू फल

आड़ू फल के बारे में जानकारी

👉 आड़ू फल गर्मियों के मौसम का फल है। आड़ू फल का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ये पीले और लाल रंग के होते है। आड़ू फल सेब जैसा दिखता है।  आड़ू फल के औषधीय गुण धर्म आपकी कोई तरह की बीमारियों में लाभदायक होता है। आड़ू फल को पीच नाम से भी जाना जाता है। ये फल स्वाद में खट्टा और मीठा होता है। यह हमारे पाचन तंत्र को ठीक रखता है विभिन्र प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है। जैसे की विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन ई, पोटेशियम, प्रोटीन, फास्फोरस, मैग्नीशियम आयरन प्रचुर मात्रा में होते है। ये हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है। यह हमारे मस्तिष्क को भी स्वस्थ और दुरुस्त रखता है। इस फल मैं एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होने के ही ये हमारे पाचन तंत्र या इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। आड़ू फल में मौजूद पोषक तत्व हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रिण में रखते है और कोलेस्ट्रॉल को भी ठीक करते है।

आड़ू फल के बारे में अमेजिंग फैक्ट्स

Peach Fruit In Hindi

👉 आड़ू का वैज्ञानिक नाम Prunus Persica है।  

👉 आड़ू फल को अंग्रेजी में Peach Fruits कहते है।

👉 आड़ू फल गर्मियों के मौसम का फल है।

👉 आड़ू फल पीले और लाल रंग के होते है।

👉 आड़ू फल सेब जैसा दिखता है।

👉 आड़ू फल स्वाद में खट्टा और मीठा होता है।

👉 आड़ू फल देखने में बहुत खूबसूरत होता है।

👉 आड़ू फल में 80 प्रतिशत पानी होता है।

👉 आड़ू की दुनियाभर में 200 किस्में मौजूद है।

👉 आड़ू फल का नियमित सेवन से वजन कंट्रोल होता है।

👉 क्या आप जानते है की आड़ू चीन का प्राचीन फल है।

👉 आड़ू फल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। 

आड़ू फल खाने के फायदे

आडू फल की जानकारी
 

1. पाचन के लि

👉 पाचन के लिए आड़ू बहुत ही लाभकारी होता है। पाचन संबंधी विकार जैसे पेट फूलना, भोजन का पाचन ठीक से नहीं होना, कब्जियत इन सभी समस्याओं में आड़ू फल खाने से लाभ होता है। इस फल को खाने से पाचन क्रिया भी ठीक होती है।

2. आँखों के लिए

👉 आड़ू फल हमारी आँखों की बिमारी के लिए लाभदायक होता है। आड़ू फल में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन पोषक तत्व होते है जो हमारी आँखों की रोशनी को बढ़ाता है और आँखों में होने वाले मोतियाबिंद को रोकता है।

3. त्वचा के लिए

👉 त्वचा संबंधी विकारों में आड़ू फल मददरूप होता है। त्वचा के ऊपर बार बार मुंहासे होते है झुर्रिया पड़ जाती है काले धेरे हो जाते है। आड़ू फल खाने में भी इस्तेमाल या इस का पेस्ट बनाकर चेहरे पर प्रयोग किया जाता है। दोनों प्रकार से ही फायदेमंद होता है।

4. हृदय के लिए

👉 आड़ू फल खाने से हृदय रोग में बहुत लाभकारी होता है। ये खून को पतला करता है। हृदय में होने वाले ब्लॉकेज को रुकता है हृदय को स्वस्थ और मजबूत बनाता है।

5. सूजन के लिए

👉 आड़ू फल सूजन में बहुत ही लाभदायक होता है। शरीर में कहीं पर भी सूजन होने पर आड़ू फल मैं पाए जाने वाले गुण सूजन को समाप्त करते है।

6. मधुमेह के लिए

👉 आड़ू फल खाने से मधुमेह रोग में फ़ायद होता है। इससे खाने से पेनक्रिया को ताकत मिलती है। जिससे मधुमेह नियंत्रण रहता है।

7. वजन के लिए

👉 अगर आप वजन कम करना है, तो आड़ू फल का सेवन करना लाभकारी है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है, जिससे वजन नहीं बढ़ता है।

8. कैंसर के लिए

👉 आड़ू फल कैंसररोधी भी है। आड़ू फल का सेवन करने से इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स कैंसर की संभवना को कम करते है।

9. हड्डियों के लिए

👉 इसमें कैल्शियम अच्छी खासी मात्रा में में पाया जाता है जिससे आड़ू फल का सेवन हड्डियों के लिए फायदेमंद है। इस फल को खाने से हड्डियों और दांत मजबूत होते है।

10. पेट के लिए

👉 आड़ू फल का सेवन कब्ज और गैस में लाभकारी है। ये फल पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है, क्योकि इस में मौजूद फाइबर है। आड़ू फल कब्ज को जड़ सहित मिटा देता है।

आड़ू फल खाने के नुकसान

 

👉 आड़ू फल का अधिक सेवन करने से पेट दर्द, पेट में मरोड़, उल्टी की शिकायत हो सकती है।

👉 आड़ू फल के बीज को खाने से बच्चे कारण के इसमें जहरीले तत्व होते है।

👉 आड़ू फल का ज्यादा सेवन करने से सांस लेने में समस्या होती है।

👉 आड़ू फल का अधिक सेवन करने से मतली की समस्या हो सकती है।

👉 अधिक आड़ू खाने से चक्कर भी आ सकते है।

👉 आड़ू फल ज्यादा मात्रा में खाने से मुहं में सूजन हो सकती है।

आड़ू फल के उपयोग

 

👉 आड़ू फल को काटकर दही में मिलाकर नाश्ते के रूप में ले सकते है।

👉 इसे धोकर सामान्य फल की तरह खा सकते है।

👉 इस फल का सॉस बनाकर सेवन किया जा सकता है।

👉 आड़ू फल की चटनी बनाकर खा सकते है।

👉 इसका सेवन सलाद के साथ भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़े…

जैतून फल के बारे में जानकारी

काजू फल के बारे में जानकारी

 

” यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद “