जैतून फल के बारे में जानकारी | Olive Fruit In Hindi

👉 हैलो दोस्तों आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार। तो आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले है जैतुन फल (Olive Fruit) की जानकारी, जैतुन खाने के फायदे और नुकसान, उपयोग और अमेजिंग फैक्ट्स तो उम्मीद है की आपको यह हमारा आर्टिकल पसंद आयेगा। तो चलो देखते है जैतुन के बारे में।

जैतुन फल के बारे में जानकारी

👉 जैतूल वृक्ष ढेर सारी शाखाओं वाला करीबन 15 मी ऊँचा सदाहरित वृक्ष होता है। उसकी शाखाएं पतली होती है, और छाल भूरे सफेद और चिकनी होती है। जैतुल के पते आंवले के पतों की तरह 5 से 6 सेंटीमीटर लंम्बे होते है। इसके पतें दोनों तरफ चिकने ऊपर से पीलापन लिए हरे रंग के या निचे से चमकदार सफेद रंग के होते है। जैतुन के फूल सुगंधित छोटे सफेद और हरे रंग के तथा चिकने होते है। जैतुन के फल गोल अण्डाकार होता है। ये फल छोटा हरा फिर लाल और पकने के बाद बैंगनी या नीले रंग में काला होता है। इसके कच्चे फलों का उपयोग अचार एवं सब्जी आदि बनाने के लिए किया जाता है।

👉 जैतुन में फूल और फल लगने का समय अक्टूबर से अप्रिल तक होता है। इसके फलों से तेल भी निकाला जाता है। तेल स्पष्ट और परदर्शी, सुनहरे रंग का और हल्की गंध वाला होता है। ये तेल खाने और लगाने दोनों में भी काम आता है। इसके तेल के बोहत सारे फायदे है।

👉 जैतुन एक फल ही है जो स्वाद में बेशक कसैला सा होता है, पर ये सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। जैतुन फल में कई ऐसे पोषक तत्व होते है, जो सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है। इसमें विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन के, कैल्शियम, आयरन, डायट्री फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम, सोडियम, कॉपर आदि होते है।

जैतून फल खाने के फायदे

 

1. कैंसर के लिए

👉 जैतून के तेल में एंटीऑक्सीडेंट के साथ ही विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन डी, विटामिन के और बी कैरोटीन की मात्रा पाई जाती है, जो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को कम करने में मददरूप होते है।

2. पाचन के लिए

👉 पाचन से जुडी समस्याओं में भी जैतून फल खाने से फायदा होता है। जैतून फल एक फाइबर का स्वस्थ स्रोत है। एक कप जैतून फाइबर की दैनिक आवश्यकताओं का करीब 20% प्रदान करता है। अधिक मात्रा में फाइबर खाना हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आहार में फाइबर ज्यादा होने से पेट साफ भी रहता है।

3. सूजन के लिए

👉 जैतून के पोषक तत्व केवल एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करते है लेकिन यह सूजन भी कम करते है, वैसे की जोड़ों, टेंशन और मांसपेशियों में, यह विशेष रूप से गठिया और अन्य समस्याओं के लिए लाभकारी हो सकता है और साथ ही ये इन समस्याओं से जुड़े दर्द को भी कम कर सकता है।

4. हृदय के लिए

👉 जैतुन फल में ओलिक एसिड नामक मोनोसैचुरेटेड फैट होता है, जो हृदय रोगों को रोकने में मददरूप करता है। इसके तेल में ओलिक एसिड होता है जो रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इससे हृदय संबंधी समस्याओं संभावना और सिस्टम पर तनाव कम होता है। 

5. एनीमिया के लिए

👉 अगर लोगो के शरीर में खून की कमी है, उसे जैतून फल खाने चाहिए। एक कप ऑलिव में भरपूर आयरन होता है जो हमारे में खून की कमी को पूरा करता है। 

6. एलर्जी के लिए

👉 जैतून का फल खाने से मौसमी एलर्जी से बचाव होता है, और इससे प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।  

7. त्वचा के लिए

👉 जैतून फल का सेवन उम्र बढ़ने के लक्षण कम करने में भी मददरूप होता है, वैसे झुर्रिया और अन्य त्वचा से संबंधित बीमारियां। जैतून का फल एक बहुत ही प्रभावी स्किन क्लींजर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद तांबा, लोहा, फाइबर और विटामिन ई त्वचा को नरम और स्वस्थ रखने में भी सहायता करते है।

8. आँखों के लिए

👉 जैतून का फल विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है जो हमारी आँखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

9. मोटापा के लिए

👉 जैतून फल शरीर में अतिरिक्त चर्बी घटाने में भी लाभकारी होता है। मोटापे से मुक्ति पाने के लिए जैतून फल का सेवन करें ये शरीर में फेट जमने नहीं देते।।

10. मधुमेह के लिए

👉 जैतून फल का और इसके तेल का सेवन करने और शरीर को ग्लूकोज को नियंत्रित करने में मददरूप करता है। टाइप 2 मधुमेह को रोकने में सहायता मिलती है। आपसे बता दे की अनियंत्रित ग्लूकोज टाइप 2 मधुमेह के विकास को जन्म दे सकता है।

11. वजन के लिए

👉 जैतून फल में मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो मोटापे के खतरे को कम कर सकते है, ये फैटी एसिड अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी बढ़ाते है और कैलोरी को भी बर्न करने में मददरूप करता है, ये शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक रखने है, जैतून फल का नियमित सेवन से वजन कंट्रोल में रहता है।

12. पेट के लिए

👉 पेट की समस्या से परेशान रहते है तो जैतून फल मददरूप होता है। हमारे पेट से संबंधित हर तरह की समस्याओं को कम करने के जैतून फल काम आ सकता है। जैतून फल के सेवन से प्रोबायोटिक बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है। ये बैक्टीरिया पेट के लिए हेल्दी होते है।

 

जैतून फल खाने के नुकसान

👉 आपको अगर कुछ खाध्य पदार्थो से एलर्जी है तो आपको जैतून फल खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

👉 जैतून फल आमतौर पर एक बहुत ही स्वस्थ भोजन है, पर इसके वृक्ष के पराग से कुछ मौसमी एलर्जी हो सकती है।

👉 जैतून फल का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से सिर दर्द हो सकता है।

👉 जैतून का अचार बनाकर खाने से ये कब्ज पैदा करता है।

👉 गर्भवती महिलाए जैतून फल का सेवन करने पहले डॉक्टर की सलाह ले।

 

जैतून फल के उपयोग

👉 जैतून फल दो या तीन सीधे तौर पर खाया जा सकता है।

👉 जैतून फल का सॉस भी बनाया जा सकता है।

👉 जैतून फल को सैंडविच में डालकर भी खाया जाता है।

👉 इसके तेल का इस्तेमाल फेस पैक में मिलाकर भी किया जा सकता है।

👉 जैतून के तेल का उपयोग बालों और त्वचा की मालिश के लिए भी किया जा सकता है।

👉 जैतून फल का अचार भी बनाया जा सकता है।

👉 इसका पिज्जा में भी इस्तेमाल किया जाता है।

 

जैतून फल के बारे में अमेजिंग फैक्ट्स

👉 जैतून के दो मुख्य प्रकार होते है काले जैतून और हरे जैतून। 

👉 जैतून भूमध्य क्षेत्र, उष्णकटिबंधीय और मध्य एशिया, दक्षिण अमेरिका के गर्म क्षेत्रों और अफ्रीका के विभिन्र हिस्सों में अधिक उगाया जाता है।

👉 जैतुन में फूल और फल लगने का समय अक्टूबर से अप्रिल तक होता है।

👉 जैतून को अंग्रेजी में ऑलिव कहा जाता है।

👉 जैतून के पौधे की 48 से 50 डिग्री से लेकर माइनस 7 डिग्री तक तापमान सहने की क्षमता होती है, लेकिन सर्दी में इसे 300 घंटे तक से 10 डिग्री के आसपास का तापमान चाहिए।

👉 जैतून की पतियों का रस पीने से शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होता है।

👉 जैतून के फलों में से तेल भी निकला जाता है।

👉 जैतून फल सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है।

👉 जैतुन के फल गोल अण्डाकार होता है।

👉 जैतून के पेड़ की उम्र 700 से 800 साल तक की होती है।

 

यह भी पढ़े…

नारियल फल के उपयोग क्या है?

अखरोट के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

 

” यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद “