चेरी फल के बारे में जानकारी | Cherry Fruit In Hindi

     हेलो दोस्तों आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार। तो आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले हे चेरी फल के की जानकारी और चेरी फल खाने के फायदे व नुकसान, तो उम्मीद हे की आपको यह हमारा आर्टिकल पसंद आयेगा। तो चलो देखते हे चेरी फल के बारे में।

चेरी फल के बारे में जानकारी

चेरी फल की जानकारी 

    चेरी फल कई रंगों में पाया जाता है। चेरी फल का रस बहुत मीठा होता है। मुख्यत: चेरी फल सर्दियों के सीजन में आता है। चेरी फल स्वाद में जितना मीठा है उतना ही स्वास्थवर्धक भी है। चेरी फल का सेवन करने से कई बीमारियों में राहत मिलती है। चेरी फल पूरी दुनिया में पैदा होता है लेकिन ये ठंडे इलाके में खासकर यूरोप, अमेरिका में इसकी ज्यादा पैदावार होती है।

      चेरी फल का उत्पादन दुनिया में सबसे ज्यादा तुर्की में होता है। चेरी की खेती भारत में उतराखंड, जम्मू कश्मीर जैसे इलाकों में होती है। चेरी फल का रंग पीला, लाल, हरे होता है। चेरी फल के अंदर रस भरा होता है और इसकी गुदा के बीच में गुठली होती है। स्वाद में चेरी का फल हल्का खट्टा मीठा होता है। इस फल में पोषक तत्वों का खजाना है। चेरी फल में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में होते है। इस में प्रोटीन और विटामिन पाये जाते है। चेरी फल में विटामिन A, B, C और E होते है। इसके अलावा कई मिनरल्स भी होते है जिनमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम, कॉपर आते है। चेरी फल में फाइबर्स भी होते है। 75 फीसदी पानी चेरी फल में होता है।

चेरी फल खाने के फायदे और नुकसान 

 

 

 

फायदे 

1. चेरी फल खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। शरीर में कई सारे रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित होती है। चेरी फल का नियमित सेवन स्वाद और स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है।

 

2. आपको अगर नींद कम आती है तो चेरी का सेवन करने से इससे अनिंद्रा की बीमारी दूर होती है।

3. चेरी फल खाने से दिल दुरुस्त और तंदरुस्त रहता है। चेरी का नियमित और नियंत्रित सेवन रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। कोलेस्ट्रॉल को कम करके धमनियों को सुरक्षित करता है।

4. चेरी फल में मौजूद फाइबर कब्ज में राहत देते है। चेरी फल का नियमित सेवन करने से पेट के विकार दूर होते है। पाचन तंत्र दुरुस्त होता है और कब्ज दूर होती।

5. चेरी फल खाने से आपकी याददाश्त भी अच्छी होती है। अल्जाइमर नामक बीमारी में चेरी फल का नियमित सेवन करने से इसको कम करता है। तो चेरी फल को आज ही आपके भोजन में शामिल करें।

6. चेरी फल में विटामिन ए होता है जो आंखो की सेहत के लिए फायदेमंद है। चेरी खाने से आंखो की रौशनी बढ़ती है।

7. चेरी फल का सेवन त्वचा के लिए लाभकारी होता है। ये त्वचा से दाग धब्बों को दूर करके मुलायम और कोमल करता है। चेरी फल को खाने से चेहरे पर निखार आता है।

8. ये फल शरीर का वजन भी नियंत्रित करता है। चेरी फल में कैलोरी कम हती है। गठिया जैसे रोगों में यह फायदेमंद है। और जोड़ो के दर्द में राहत देती है।

नुकसान    

1. चेरी फल ज्यादा खाने से आपको गैस की समस्या के साथ पेट दर्द हो सकता है। क्योंकि चेरी में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है।

2. चेरी फल का सेवन अधिक मात्रा में करने से उलटी की समस्या हो सकती है।

3. चेरी फल का सेवन गर्भवती महिला को अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। 

4. चेरी फल खाने से जिस लोगों को एलर्जी है वो लोग चेरी फल का सेवन न करें इससे उनकी यह समस्या ज्यादा हो सकती है।

यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद