ब्लूबेरी फल के बारे में जानकारी – Blueberry Fruit In Hindi

     हेलो दोस्तों आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार। तो आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले है। ब्लूबेरी फल की जानकारी और ब्लूबेरी खाने के फ़ायदे और नुकशान, तो उम्मीद हे की आपको यह हमारा आर्टिकल पसंद आयेगा। तो चलो देखते है ब्लूबेरी फल के बारे में…

ब्लूबेरी फल की जानकारी

     

      ब्लूबेरी फल स्वाद में एक खट्टा और रसदार फल हे, ब्लूबेरी फल को भारत में कई जगह पर नीलबदरी के नाम से ये जाना जाता है। यह ब्लूबेरी फल सबसे ज्यादा एशिया, यूरोप, नॉर्थ अमेरिका और साऊथ अमेरिका में पाया जाता है आप ने इस ब्लूबेरी फल को ज्यादातर स्वादिष्ट व्यंजनों में गार्निश के लिए इस्तेमाल होते देखा होगा, पर आपको बता दे की यह सिर्फ गार्निशिंग के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है, ब्लूबेरी फल में एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है, भरपूर मात्रा में फ़ाइबर, विटामिन सी, विटामिन के और मैंगनीज पाया जाता है, जो वजन को कम करने में मदद करते है, उसके आलावा इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और फ्लेवेनॉइड से रक्त शुद्ध होता है जो लिवर को हेल्दी रखने में मददरूप होता है। इस फल में कई प्रकार के विटामिन पाए जाते है, जो कई बीमारियों से लड़ने में सहायक होते है। 

ब्लूबेरी फल के उपयोग

 

 

1. ब्लूबेरी फल को आप धोकर सीधा भी खा सकते है।   

2. ब्लूबेरी फल को आप ओट्स या फिर ब्रेड के साथ मिलाकर ब्रेकफास्ट में भी ले सकते है। 

3. ब्लूबेरी फल को आप जैम के रूप में रोटी या ब्रेड पर लगाकर खा सकते हो। 

4. आप इस फल को केक के ऊपर लगाकर केक का स्वाद कई गुना बढ़ाया जा सकता है। 

5. आप ब्लूबेरी का उपयोग स्मूदी के रूप में भी कर सकते है। 

6. गर्मी के मौसम में ब्लूबेरी फल की आइसक्रीम हर किसी के लिए फेवरेट हो सकती है।

7. ब्लूबेरी फल को आप अन्य फलों के साथ मिलाकर जायकेदार फ्रूट सलाद बना सकते है।

8. इसका इस्तेमाल खाने के साथ सलाद के रूप में भी कर सकते है।

9. आप ब्लूबेरी का उपयोग व्यायाम के बाद सेबफल, अनार की तरह कर सकते है।

10. ब्लूबेरी फल के जूस का उपयोग आप किसी भी समय कर सकते है लेकिन सुबह खाली पेट ब्लूबेरी फल के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। 

ब्लूबेरी फल खाने के फायदे 

1. ब्लूबेरी फल में फाइबर मुख्य रूप से पाया जाता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

2. ब्लूबेरी फल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में बेहद फायदेमंद होता है।

3. ब्लूबेरी फल में पाए जाने वाले तत्व त्वचा को मुहांसों और झुर्रियों से मुक्ति दिलाने में फायदेमंद होता है।

4. ब्लूबेरी में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ई तत्व उच्च मात्रा में पाए जाते है जो बालो को मजबूत बनाने में फायदेमंद होते है।

5. ब्लूबेरी फल में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो यूरिन इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है।

6. ब्लूबेरी फल के इस्तेमाल से सूजन, थकान और मांसपेशियों में होने वाले दर्द से राहत मिलती है।

7. ब्लूबेरी में फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो शारीरिक और मानसिक तनाव को कम करता है।

8. ब्लूबेरी फल का सेवन करने से शरीर की मांसपेशिया मजबूत रहती है।

9. ब्लूबेरी फल का सेवन करने से शरीर की पाचन क्रिया सही रहती है।

10. ब्लूबेरी फल का सेवन करने से व्यक्ति की याददाश्त तेज रहती है।

11. ब्लूबेरी फल का सेवन करने से शरीर के प्रतिक्षा प्रणाली को मजबूत रखता है।

ब्लूबेरी फक खाने के नुकशान     

1. ब्लूबेरी फल जो हाईब्लड प्रेशर वालो के लिए ही फायदेमंद होता है लेकिन ब्लूबेरी लो प्रेशर वाले लोगों के लिए नुकसानदायक होता है।

2.ब्लूबेरी फल में ज्यादा मात्रा में विटामिन K पाया जाता है। विटामिन K रक्त को पतला करने वाला तत्व होता है। इसलिए ब्लूबेरी फल का अधिक सेवन शरीर के रक्त को पतला कर देता है।

3. इस फल में फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है इस लिए इसके अत्यधिक सेवन से दस्त लग सकते है।

4. ब्लूबेरी फल सैलिसिलेट तत्व पाया जाता है इसके अधिक सेवन से आपको कई तरह की एलर्जी का सामना करना पड़ सकता है।

5. ब्लूबेरी फल का सेवन गर्भवती महिलाओं को नहीं करना चाहिए।

6. ब्लूबेरी फल का उपयोग किसी भी व्यक्ति के लिए विशेष दवाओं के साथ करना नुकसानदायक हो सकता है।

” यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद “