जामुन फल के बारे में जानकारी | Blackberry Fruit In Hindi

       हैलो दोस्तों आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार। तो आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले है, जामुन फल की जानकारी, जामुन फल खाने के फायदे और नुकसान तो उम्मीद है की आपको यह हमारा आर्टिकल पसंद आयेगा। तो चलो देखते है जामुन फल के बारे में।

जामुन फल के बारे में जानकारी

      

जामुन फल के बारे में जानकारी

 

      जामुन फल स्वाद में बहुत मीठा होता है। जामुन फल गुंच्छो में लगते है अंगूर की तरह। जामुन फल काला होता है पर अंदर से बैगनी और लाल रंग का होता है। जामुन फल का पौधा झाड़ी के रूप में होता है। जामुन के पौधे की टहनिया और तना पर कांटे होते है। वैसे तो जामुन फल गर्मियों का फल है पर आजकल किसी भी मौसम में मिल जाता है। जामुन फल में एक हरे पीले रंग की गुठली होती है इस गुठली के भी कई फायदे है पर इसे खाते बहुत कम है। जामुन फल का ऊपरी गुदा वाला हिसा भी खाया जाता है। जामुन फल का सिरका बनाकर भी पीते है जो पाचन शक्ति में फायदेमंद है।

     जामुन फल में कई पोषक तत्व भी पाये जाते है। जामुन फल में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, भी पाए जाते है। और इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के B1, B2 और B3 भी मौजूद होते है। जामुन फल कई मिनरल्स का स्त्रोत भी है जिनमे कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक और पोटैशियम मुख्य है। जामुन फल में आयरन भी भरपूर मिलता है। जामुन में इनके अलावा फाइबर भी पाये जाते है।

Blackberry Fruit Facts In Hindi

1. जामुन फल स्वाद में बहुत मीठा होता है।

2. जामुन फल गुंच्छो में लगते है अंगूर की तरह।

3. जामुन फल काला होता है पर अंदर से बैगनी और लाल रंग का होता है।

4. जामुन फल का पौधा झाड़ी के रूप में होता है।

5. वैसे तो जामुन फल गर्मियों का फल है पर आजकल किसी भी मौसम में मिल जाता है।

6. जामुन फल में एक हरे पीले रंग की  गुठली होती है।

जामुन खाने के फायदे

1. जामुन फल का सेवन करने से याददाश्त बढ़ती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मस्तिष्क को पोषण देते है। जामुन फल का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद है।

2. जामुन फल आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है। इसका सेवन नियंत्रित मात्रा में करने पर शरीर में कई बीमारियों से लड़ने की ताकत आती है। इसलिए जामुन फल का सेवन लाभकारी है।

3. जामुन फल खाने से खून की कमी पूरी होती है। इस फल में मौजूद आयरन खून बढ़ता है। आपको अगर खून की कमी है तो आज ही जामुन फल को अपने आहार में शामिल करें।

4. जामुन फल को खाने से दिल सबन्धी बीमारियों में फायदा होता है। धमनीयों में रक्त संचार सुचारु रहता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इस फल का नियमित सेवन ना करे। उसे कम मात्रा में ही उपयोग करना श्रेस्ठ है। लेकिन आपको अगर कोई दिल की बीमारी है तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करे।

5 आपको अगर कब्ज की शिकायत रहती है तो जामुन फल का सेवन लाभकारी है। इस फल में मौजूद फाइबर कब्ज नाशक है। इस फल का सेवन करने से पाचन तंत्र सुचारु रहता है और किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आती है। इस फल के बीज को चूर्ण को सीधा नमक के साथ मिलाकर खाने से पर दस्त की समस्या दूर होती है।

6. जामुन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण वाले फल के सेवन करने से हमारी त्वचा की सेहत अच्छी रहती है। त्वचा संबंधी रोगों जैसे झुर्रियां,काले धब्बे, उम्र बढ़ने के संकेत जैसी परेशानियों से जामुन फल निजात दिलाता है। जामुन फल के एंटीबैक्टीरियल गुण के कारण त्वचा वायरस और बैक्टीरिया से बची रहती है।

7. जामुन फल में आयरन की प्रचूर मात्रा होती है नियमित जामुन फल का सेवन करने से एनीमिया रोग और एनीमिया के लक्षण जैसे थकान, कमजोरी को रोकने में मदद करता है।

8. सिरदर्द, चक्कर आना, अनियमित दिल की धड़कन जैसी परेशानी से निजात पाने में जामुन फल लाभदायक होता है।

9. जामुन का सेवन करने से हमारी हड्ड़ियों की सेहत और हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने में फायदेमंद होता है।

10. जामुन फल में प्रचूर मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है। जो पाचन तंत्र को मजबूत बनता है। पाचन संबंधी समस्याएं जैसे की कब्ज, ऐंठन, गैस, दस्त और सूजन रोकने में भी जामुन फल फायदेमंद है।

11. जामुन फल विभिन्र फंगल और जीवाणु रोगों से बचाने में भी काफी मददगार होता है।

12. जामुन फल का सेवन करने से हमारे शरीर  बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड़ कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में फायदेमंद होता है।

13. जामुन फल में विटामिन बी फैमिली के पोषक तत्व होते है। आयरन और पोटेशियम की भरपूर मात्रा के कारण जामुन फल हमारे शरीर में रक्त परिसंचरण को बढ़ाने में मददरूप होता है।

जामुन खाने के नुकशान

1. ब्लैकबेरी फल का सेवन नियंत्रित मात्रा में ही करना बेहतर है।

2. इस फल का ज्यादा सेवन करने से दस्त की समस्या पैदा हो सकता है। आपको उल्टी, चक्कर आ सकते है।

3. अधिक मात्रा में ब्लैकबेरी फल का सेवन से पेट दर्द हो सकता है।

4. जामुन फल को खाली पेट नहीं खाना चाहिए और एक ध्यान देने की ये बात है की जामुन फल खाने बाद व खाने से पर्व दूध का सेवन मत करे।

5. हदय के रोगियों को जामुन फल का सेवन डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए।

 

यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद