दुनिया की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?

⇨ नदी भूतल पर प्रवाहित एक जलधारा है। जिसका स्त्रोत कोई झील, हिमनद, झरणा या बारिश का पानी होता है। नदी कई रूप से हमें सहायक मानी जाती हे। नदी जल प्रदान करने के साथ साथ शुद्ध वातावरण भी प्रदान करती हे। नदिया हमारी दोस्त भी कहा जाती हे। वैसे तो दुनिया में छोटी-मोटी कई सारी नदियाँ है मगर आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले है दुनिया की सबसे बड़ी नदी के बारे में। तो उम्मीद हे की आपको यह आर्टिकल पसंद आयेंगा। तो चलो देखते हे दुनिया की सबसे बड़ी नदी के बारे में।

दुनिया की सबसे बड़ी नदी

दुनिया की सबसे बड़ी नदी कौनसी है ?

 

⇨ दुनिया की सबसे बड़ी नदी नील नदी है। जो नॉर्थ ईस्ट आफ्रिका में बहती हे। यह भूभधय रेखा के निकट भारी वर्षा वाले क्षेत्रों से निकलकर दक्षिण से उत्तर क्रमश युगांडा, इथियोपिया, सूडान एव मिस्र से होकर बहते हुए काफी लम्बी घाटी बनाती है। नील नदी का स्त्रोत विक्टोरिया झील है। नील नदी की लम्बाई करीबन 6650 किलोमीटर यानी 4132 मिल हे। नील नदी की दो प्रमुख सहायक नदियाँ है। नील नदी की घाटी एक संकरी पट्टी सी हे। जिसके अधिकांश भाग की चौड़ाई 16 किलोमीटर से अधिक नहीं हे। कही कही तो इसकी चौड़ाई 200 मीटर से भी कम है। मगर अपने मुहाने पर यह नदी 160 किलोमीटर लंबा तथा 240 किलोमीटर चौड़ा विशाल डेल्टा बनाती है।

⇨ व्हाइट नील और ब्लू नील व्हाइट नील को नील नदी का मुख्य धारा माना जाता हे। और ब्लू नील अधिकांश पानी और गंध का स्त्रोत हे। नील नदी करीबन 11 देशो से होकर गुजरती है। नील नदी पर ही मिस्र देश का प्रसिद्ध अस्वान बांध बनाया गया है। नदी के दक्षिण हिस्सों में नील मगरमच्छ का घर हे। जो मगरमच्छ की सबसे बड़ी और सबसे खतरनाक प्रजातियों में से एक हे।

__________

” यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद “