दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी कौनसा है ?

⇨ पंख वाले या उड़ने वाले किसी भी जंतु को पक्षी कहा जाता है। इस धरती पर सभी प्राणियों से पक्षी ज्यादा आकर्षक होते हे। पंख होते हुए भी कुछ पक्षी उड़ नहीं सकते मगर अधिकतर आकाश में उड़ते हे। वैसे तो दुनिया में कई छोटे-बड़े पक्षी पाए जाते हे। मगर आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले हे दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी के बारे में तो उम्मीद हे की आपको यह आर्टिकल पसंद आयेंगा। तो चलो देखते हे दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी कौनसा है।

दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी

1. शुतुरमुर्ग पक्षी

दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी कौनसा है ?

 

⇨ दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी शुतुरमुर्ग हे। यह एक उड़ान रहित पक्षी हे। जिसको लंबी गर्दन, लंबी और मजबूत टांगे, बड़ी आँखे और छोटे पंख होते हे। वैसे तो शुतुरमुर्ग काले रंग के ही होते हे लेकिन पंख और पूंछ सफ़ेद रंग के होते है। जबकि मादा शुतुरमुर्ग भूरा रंग का होता है। यह दुनिया का सबसे ऊँचा और भारी पक्षी भी कहा जाता हे। शुतुरमुर्ग आफ्रिका के वुडलैंड्स और सवाना क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से पाया जाता हे। इस पक्षी की लम्बाई करीबन 8 से 9 फिट तक होती हे। और वजन 60 से 150 किलोग्राम तक होता हे। और इसके पंखो का फैलाव 2 मीटर तक होता हे। यह पक्षी छोटे पंख और भारी शरीर के कारण उड़ नहीं पाता। यह अपने पंखो का इस्तेमाल दौड़ते समय संतुलन बनाने में करता है। इसके पैर में दो ही उंगलिया होती हे जिसके कारण यह पक्षी काफी तेजी से भाग सकता हे। इस पक्षी की दौड़ने की रफ़्तार करीबन 45 मिल/घंटे हे। यह अपने टांगो का इस्तेमाल हथियार के रूप में भी करता हे। इसका एक वार शेर को भी मार गिरा सकता है।

⇨ शुतुरमुर्ग हमेशा दो से 100 के झुण्ड में रहते हे। यह एक सर्वाहारी पक्षी कहा जाता हे। यह काफी लंबे समय तक पानी पिए बिना रह सकता है। यह जानकर शायद आपको हैरानी होंगी की यह पक्षी खाना पचाने के लिए कंकड़ या पथ्थर खाते हे। यह 1 किलो तक के पथ्थर को अपने पेट में रख सकते हे।

⇨ शुतुरमुर्ग 2 वर्ष की उम्र में ही परिपक्वता प्राप्त कर लेता है। सम्भोग के लिए तैयार होने पर नर शुतुरमुर्ग के पैर और चांच लाल या गुलाबी रंग के हो जाते हे। वही मादा शुतुरमुर्ग के पंखो का रंग चांदी के रंग जैसा हो जाता हे। शुतुतर्मुर्ग जीवनभर प्रजनन करने के लिए शक्षम होते हे। इसका प्रजनन काल मार्च/अप्रैल से सितम्बर के आरम्भ तक रहता हे। मादा शुतुरमुर्ग घोसले में अंडे देती हे जो 60 सेमि गहरा और 3 मीटर चौड़ा होता है। जिसे नर शुतुरमुर्ग जमीन के अंदर बनाता हे। मादा शुतुरमुर्ग साल भर में 60 से 100 अंडे देने की स्यमता रखती हे। शुतुरमुर्ग का अंडा दुनिया का सबसे बड़ा अंडा कहा जाता हे। जिसका व्यास 6 इंच और भार 3 पौड़ होता हे। अंडो को सेने की जिम्मेदारी नर और मादा दोनों की होती हे। नर रात के समय अंडो को सेते हे और मादा दिन में अंडो को सेती हे। यह अंडो से चूजे निकलनेमे 42 से 46 दिन का समय लगता हे।

⇨ अब हम इस पक्षी के जीवनकाल के बारे में बात करे तो इस पक्षी का जीवनकाल करीबन 40 से 45 साल होता हे। मगर चिड़ियाघर में यह पक्षी 70 साल तक भी जीवित रहते हे।

__________

” यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद “