पेड़ नहीं होंगे तो क्या होगा ? | Ped Nahi Honge To Kya Hoga

पेड़ नहीं होंगे तो क्या होगा ?

 

 अगर इस धरती पर पेड़ नहीं होंगे तो हमारे अस्तित्व की कल्पना ही नहीं कर पाएंगे क्योकि पेड़ हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हे। पेड़ हमारे ही नहीं बल्कि इस धरती पर मौजूद सारे जिव के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हे। यदि वातावरण में पेड़ नहीं तो पृथ्वी पर कभी जीवन संभव नही होता। पेड़ ही हमारे जीवन को खुशहाल और हराभरा बनाकर रखते हे। पेड़ सिर्फ हमे ऑक्सीजन नहीं देते बल्कि साथी साथ ठंडी छाया, लकडिया, फल और सभी पक्षिओ की रहने के लिए घर भी देते हे। 

पेड़ पौधे के फलो का उपयोग मनुष्य जीवजंतु सभी करते हे। वास्तव में पेड़ पौधे हमारे लिए बहोत ही महत्वपूर्ण हे। हम अपने जीवन की कल्पना पेड़ के बगैर नहीं कर सकते। अक्षर हम देखते हे की सभी के घरो में फर्नीचर, दरवाजे और सजावट की सामग्री पेड़ पौधे से प्राप्त लकड़ी से बनती हे। यदि पेड़ पौधे नहीं होंगे तो सजावट की सामग्री नहीं होती। इसलिए हमारे जीवन में पेड़ो का खुबज महत्व हे। 

प्रकृति का दिया हुआ उपहार पेड़ हमारे जीवन में बहोत ही महत्व रखता हे। पेड़ ही हमारे वातावरण को साफ और प्रदूषणमुक्त रखते हे। पेड़ ही हमारे जीवन के सच्चे साथी हे। पेड़ अपने स्वास में जहरीली गैस कार्बन डायोक्साइड लेते हे और हमें बदले में प्राणवायु ऑक्सीजन प्रदान करते हे। पेड़ अपने जीवनकाल में हमे कुछ ना कुछ देते ही रहते हे। पेड़ो के कारण इस धरती पर बारिश होती हे। और बारिश होने के कारण हमको अनाज मिलता हे। 

आज के बढ़ते वायुप्रदूषण का कारण पेड़ो की संख्या में कमी के कारण हे। पेड़ो की कमी के कारण प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा हे। जैसे की समय पर बारिश न होना, गर्मी ज्यादा पड़ना, ऋतु का समय पर न आना, तूफान आना आदि पेड़ो के कटाव के दुष्प्रभाव हे। यदि ऐसे ही दिन से दिन पेड़ो की कटाई  रहेंगी तो एक दिन पृथ्वी नष्ट हो जाएँगी इसलिए हमे पृथ्वी को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे और इसकी देखभाल भी करनी होंगी।

यदि हम बात करे वन्य जीवो की तो इनके लिए सबकुछ पेड़ ही हे। वन्यजीवों के लिए तो उनका घर पेड़ ही हे। वह पेड़ो से अपना भोजन लेते हे और इस गर्मियों की चिलचिलाती धुप में पेड़ो की छाया में आराम भी करते हे। कई जानवर हे जो अपना शिकार भी पेड़ो की मदद से करते हे। पेड़ो की टहनियों पे पक्षी अपना घर बनाते हे। और अपने बच्चो को जन्म देते हे। यदि हम पेड़ो को ही काट देंगे तो इनका जीवन ही समाप्त हो जाएगा। और धीरे धीरे ये लुप्त हो जायेंगे। अगर हमें वन्य जीवो को बचाना हे तो हमे अधिक से अधिक से पेड़ लगाने होंगे।

” यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद “