कटहल फल के बारे में जानकारी | Jackfruit In Hindi

👉 हैलो दोस्तों आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार। तो आज हम इस आर्टिकल मैं बात करने वाले है कटहल फल की जानकारी, अमेजिंग फैक्ट्स, कटहल फल खाने के फायदे और नुकशान, तो उम्मीद है की आपको यह हमारा आर्टिकल पसंद आयेगा। तो चलो देखते है कटहल फल के बारे में।

कटहल फल के बारे में जानकारी

 

👉 कटहल बांग्लादेश और श्रीलंका का राष्ट्रिय फल है, और इसे भारतीय राज्यों केरल या तमलनाडु में भी कटहल को राज्य फल का दर्जा दिया गया है। इसकी खेती महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल राज्य में 3,000 से 6,000 साल पहले से की जा रही है। कटहल के पते 10 सेमी से लेकर 20 सेमी लम्बे कुछ चौड़े अंडाकार हरे रंग के होते है। कटहल में पुष्प स्तम्भ या मोटी शाखाओं पर लगते है। पुष्प 4 सेमी से लेकर 14 सेमी तक लम्बे, 2-4 सेमी गोल अंडाकार और किंचित पीले रंग के होते है। कटहल फल बड़े बड़े होते है और लम्बाई युक्त गोल होते है। उसके फल ऊपर कोमल कांटे भी होते है। उस फल का वजन लगभग 20 किलो होता है। कटहल फल में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, थायमिन, आयरन और जिंक प्रचुर मात्रा पाए जाते है जो हमारे शरीर की कई आवश्यक्ताओं को पूरा करते है।

कटहल के अमेजिंग फैक्ट्स

1. कटहल फल का वैज्ञानिक नाम आर्टोकार्पस हेटेरो फिल्लस है।

2. कटहल फल मुख्य रूप से दक्षिण पश्चिम भारत में पाया जाता है।

3. कटहल फल की बाहरी त्वचा नुकीली होती है।

4. कटहल फल बहुत ही स्वादिष्ट और मीठा होता है।

5. इस फल दुनिया के चुनिंदा सबसे बड़े और भारी फलों में गिना जाता है।

6. कटहल बांग्लादेश और श्रीलंका का राष्ट्रिय फल है।

7. कटहल खेती महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल राज्य में 3,000 से 6,000 साल पहले से की जा रही है।

8. कटहल के पते 10 सेमी से लेकर 20 सेमी लम्बे कुछ चौड़े अंडाकार हरे रंग के होते है।

9. उसके फल ऊपर कोमल कांटे भी होते है।

10. कटहल फल का वजन लगभग 20 किलो होता है। 

कटहल फल खाने के फायदे

1. आंखों के लिए

👉 कटहल फल में विटामिन-ए और विटामिन सी अधिक मात्रा होता है ये दोनों पोषक तत्व हमारे आंखों के लिए बहुत लाभदाय माने जाते है। आंखों को सेहतमंद रखने के लिए आप कटहल फल का सेवन कर सकते है।  

2. हड्डियों के लिए

👉 कटहल फल को हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है। कमजोर हड्डियों से राहत पाने के लिए आप अपनी में कटहल फल का सेवन कर सकते है। कटहल फल में मैग्नीशियम हमारे हड्डी में मजबूती लाता है और ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से भी बचा सकता है। 

3. वजन घटाने के लिए

👉 कटहल फल रेसवेरेट्रॉल नामक एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। कटहल फल में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मोटापे को रोकने में मददरूप होता है। कटहल फल के सेवन से बढ़े हुए वजन को कम भी किया जा सकता है।  

4. डाइजेशन के लिए

👉 अगर आप डाइजेशन की समस्या से परेशान है तो कटहल फल का सेवन करें, कटहल फल अल्सर और पाचन संबंधी समस्या को दूर करता है और कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददरूप होता है।    

5. दिल को दुरुस्त रखने के लिए

👉 कटहल फल को दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। कटहल फल में मौजूद पोटैशियम रक्तचाप को नियंत्रित कर दिल के दौरे को रोकने में कर सकता है।

6. मुंह के लिए

👉 अगर जिस लोगों को मुंह में बार बार छाले होने की शिकायत हो तो उन्हें कटहल की कच्ची पतियों को चबाकर थूकना चाहिए इससे छालों को ठीक करने में मददरूप हो सकता है।

7. इम्यूनिट बढ़ाने के लिए

👉 कटहल फल का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। कारण के इसमें विटामिन सी और विटामिन ए के गुण पाए जाते है, जो हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददरूप करता है। इसलिए आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कटहल फल सेवन जरूर करें।

8. नाक से खून निकलना

👉 कटहल फल नाक से खून निकलना में लाभदायक होता है। गर्मी में या ठंड में नाक से खून निकलने पर 5 से 8 कटहल के बीज का काढ़ा बनाकर पीने से नाक से खून निकलना बंद हो जाता हे।

कटहल फल खाने के नुकसान

👉 कटहल फल में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जिसके कारण हमारे पेट खराब होने की समस्या भी हो सकती है।

👉 कटहल फल का अधिक सेवन करने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।

👉 कटहल फल सेवन करने से मधुमेह के रोगियों में ग्लूकोज का स्तर बिगड़ सकता है।

👉 कटहल फल से संवेदनशील लोगों ओरल एलर्जी की समस्या भी हो सकती है।

👉 कटहल फल ज्यादा सेवन करने से प्रतिरक्षा प्रणाली पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है

यह भी पढ़े…

अंगूर फल के बारे में जानकारी

” यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद “