समय का महत्त्व

 जब समय बीतता है तो घटनाये होती है और घटनाओ  के बिचके अंतराल को समय कहते है।

 समय का दूसरा नाम जीवन है समय एक ऐसी सम्पति है जो जिंदगी के साथ मिला प्राकृतिक वरदान है।

 आज की इस दुनिया में सबसे क़ीमती और सबसे महंगा धन समय है।

 जो एक बार चला जाए तो कभी वापस नहीं आता। इसलिए समय पर अपने कार्य करना जरुरी है।

 जिस व्यक्ति ने समय को पहचान लिया वो इस दुनिया में कुछ भी हासिल कर सकता है।

 इस दुनिया में जो लोग समय को महत्त्व देते है उन्हें समय भी महत्त्व देता है।

 इस दुनिया में समय ही एक ऐसा साधन है जिनकी न कोई शुरुआत है न ही कोई अंत वो बस चलता ही रहता है।

 इस दुनिया में समय को न कोई खरीद सकता है न कोई बेच सकता है।

 समय हर व्यक्ति के जीवन का एक अनमोल रत्न है इसलिए समय को महत्त्व दे।