Passion Fruit In Hindi – कृष्णकमल फल

नमस्कार देवियों और सज्जनों sochkasafar.in पर आपका एक बार फिर से स्वागत है। तो आज के इस लेख में हम बात करने वाले है Passion Fruit In Hindi – कृष्णकमल फल के बारे में जैसे की कृष्णकमल फल की जानकारी, कृष्णकमल फल खाने के फायदे और नुकसान, कृष्णकमल फल के उपयोग तो यह आर्टिकल आपके लिए बहोत ही ख़ास होने वाला है तो उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल पसंद आयेंगा। तो चलो देखते है आगे…

Passion Fruit In Hindi – कृष्णकमल फल

Passion Fruit In Hindi
कृष्णकमल फल

कृष्णकमल फल के बारे जानकारी

इस फल का वैज्ञानिक नाम (Passiflora Edulis Sims) पैसिफ्लोरा एडुलिस सिम्स कहते है, ये एक ब्राजीलियन फल है, जो पैसिफ्लोरेसी परिवार का है, यह ब्राजील के अलावा ये दक्षिण अमेरिका, कैरिबियन, दक्षिण फ्लोरिडा, दक्षिण अफ्रीका तथा एशिया में भी उगाया जाता है, इसके विभिन्र प्रजातियों में से पीला या बैंगनी रंग का फल प्रमुख तौर पर पाया जाता है, यह फल पीले, बैगनी, लाल या काले रंग का होता है, यह फल आकार में गोल अंडाकार होता है, जो बाहर से सख्त और चिकना होता है, इसका छिलका पीला, सख्त या मोटा होता है, इसके बीज भूरे रंग के होते है तथा गुदा अम्लीय और खुशबूदार होता है, यह बैंगनी रंग का कृष्णकमल फल आकार में छोटा होता है, इसका छिलका बैंगनी रंग का होता है और बीज काले रंग के, पीले या बैंगनी रंग के इस फल को फलों का राजा, मारकूजा लव फ्रूड और फ्रूड लवर भी कहा जाता है। 

कृष्णकमल फल खाने में मीठा और टेस्टी होता है, यह फ्रूट अपनी प्रजाति के हिसाब से बैंगनी या पिले रंग का फल होता है, इस फल की अंदर जो गुदा निकलता है ये खाने योग्य है, कृष्णकमल फल का गुदा और बीज दोनों खाने लायक है और स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है, इसके बीज काले रंग के होते है, कृष्णकमल फल का गुदा रेशदार होता है, यह फ्रूड को हिंदी में कृष्णकमल फल भी कहते है, इस फल में बहुत सारे पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते है, तो इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसमें बहुत सारे पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते है, जो फास्फोरस, मैग्नीशियम, कॉपर, सोडियम, कैल्शियम, आयरन, राइबोफ्लेविन, विटामिन ई, विटामिन सी, नियासिन, लोहा, तांबा, विटामिन बी, विटामिन ए, आदि पोषक तत्व पाए जाते है।

कृष्णकमल फल के फायदे 

1. दिल के लिए

कृष्णकमल फल में राइबोफ्लेविन विटामिन बी 6 तथा नियासिन विटामिन बी 3 पाया जाता है, यह हमारे शरीर में थायरॉयड की गतिविधि में सुधार करती है, ये आपके हार्ट के कार्यो को सुचारु रूप से चलाने में मदद करता है, फेनोलिक यौगिक और एल्कलॉइड भी स्ट्रेस को भी दूर करता है।

2. मधुमेह के लिए

कृष्णकमल फल में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स जीआई और उच्च फाइबर सामग्री 10.4 % होती है, जो मधुमेह के रोगियों के लिए इंसुलिन के स्तर को बनाए रखने के लिए अच्छा फल है, इस फल में फाइबर ज्यादा मात्रा में होता है, जो की पेक्टिन की तरह होता है, जिससे आप कैलोरी की मात्रा बढ़ाए बिना पेट भरा महसूस कर सकते है।

3. इम्युनिटी के लिए

कृष्णकमल फल में विटामिन सी, बीटा क्रिप्टोक्सांथिन और अल्फ़ा कैरोटीन होता है, जो आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ाता है, इस में आयरन भी होता है, जो रेड ब्लड सेल्स में हीमोग्लोबिन बढ़ाता है, अगर आप एनीमिया के शिकार है, तो कृष्णकमल फल को नियमित अपनी डाइट में शामिल करें।

4. ऑस्टियोपोरोसिस के लिए

कृष्णकमल फल को कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, पोटेशियम और सोडियम जैसे सोडियम जैसे खनिजों का भंडार माना जाता है, यह खनिज हड्डियों की डेन्सिटी को बनाए रखते है, और साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस को रोकते है।

5. आंखो के लिए

अगर हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन और पोषक तत्व नहीं मिलते, जिसकी वजह से हमारी आंखें कमजोर होने लगती है और रोशनी भी कम हो जाती है आंखों की रोशनी तेज करने में कृष्णकमल फल काफी फायदेमंद है फ्लैवोनाइडस की कमी के कारण भी आंखों की रोशनी कम होती है इसलिए हमें इस फल को खाना चाहिए क्युकी हमारी आंखों की रोशनी तेज बनी रहे।

6. वजन के लिए

कृष्णकमल फल हमारे वजन को कम करके हमे अन्य बीमारियों के खतरों से बचाता है, आप दिन में कभी भी भूख लगे तो कृष्णकमल फल खा सकते है, कृष्णकमल फल खाने से पेट जल्दी भर जाता है, जिससे आप अपना बढ़ता हुआ वेट कम कर सकते है, कृष्णकमल हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करता है।

7. कैंसर के लिए

कृष्णकमल फल में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, ये फ्री रेडिकल्स से लड़ने में सहायता करता है, और साथ ही शरीर में कैंसर सेल्स के बढ़ते प्रभाव को भी कम करता है, कृष्णकमल फल में विटामिन ए, फ्लेवोनॉयड के साथ ही फिनोलॉजिक पोषक तत्व होते है, जिससे कैंसर को रोकने के गुण होते है।

8. पाचन के लिए

कृष्णकमल फल को खाने से हमारी पेट से संबंधित समस्या दूर होती है, यह फल में फाइबर अधिक पाया जाता है, जो हमारी पाचन क्रिया के लिए बहुत ही अच्छा है, और हमारी पाचन क्रिया को कमजोर नहीं होने देता बल्कि उसे मजबूती देता है, कृष्णकमल फल हमारे पेट का भोजन पचाने में हमारी मदद करता है, जिससे हमें कब्ज जैसी समस्या नहीं होती।   

कृष्णकमल फल के नुकसान

1. कृष्णकमल फल का जब हमारे शरीर में घाव या सर्जरी हुई है, तो हमे इस फल का सेवन नहीं करना चाहिए। 

2. इस फल में ज्यादा मात्रा में शर्करा होता है जो लोग मधुमेह से पीड़ित है, उन लोगो को इसका सेवन करने  पहले अपनी नजदीकी डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

3. गर्भवती महिलाएं कृष्णकमल फल का सेवन न करें अगर आप कृष्णकमल का सेवन करना चाहते है, तो पहले डॉक्टर से जरूर परामर्श कर लें।

4. स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी कृष्णकमल फल का सेवन नहीं करना चाहिए।

कृष्णकमल फल के उपयोग

1. कृष्णकमल फल का उपयोग दही में मिलाकर रायते के रूप में कर सकते है।

2. इस फल का उपयोग आप जूस पिने के लिए कर सकते है।

3. कृष्णकमल फल का उपयोग पानी में नींबू की तरह निचोड़ कर सकते है।

4. फ्रूट सलाद में भी इस फल का उपयोग कर सकते है।

यह भी पढ़े…

माल्टा फल के बारे में जानकारी

लोकाट फल के बारे में जानकारी

लाल केले के फायदे

” यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद “