समय का महत्त्व – Importance Of Time In Hindi

नमस्कार देवियों और सज्जनों Sochkasafar.in पर आपका एक बार फिर से स्वागत है तो आज के इस लेख में हम बात करने वाले है समय का महत्त्व – Importance Of Time In Hindi के बारे में तो आज यह आर्टिकल आपके लिए बहोत ही ख़ास होने वाला है तो उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल पसंद आयेंगा तो चलो देखते है आगे…

समय का महत्त्व – Importance Of Time In Hindi

समय का महत्त्व
Importance Of Time In Hindi

समय किसे कहते है?

“जब समय बीतता है तो घटनाये घटित होती है, और जब घटनाये लगातार घटती चली जाती है तो उसके बिच होने वाले अंतराल को समय कहते है.”

समय का दूसरा नाम जीवन है समय एक ऐसी सम्पति है जो हम सभी को जिंदगी के साथ मिला एक प्राकृतिक वरदान है। इस धरती पर बाकी सभी सम्पति हम अपने महेनत, ज्ञान और कर्मो के द्वारा अर्जित कर सकते है लेकिन हमें मेहनत, ज्ञान और कर्म को निरंतर करने के लिए भी समय चाहिए। यानी की समय के बिना हम कुछ भी नहीं कर सकते और कर सकते है तो वो है समय का संयोजन इसे Time Management कहते है।

समय का महत्त्व

आज की इस दुनिया में सबसे क़ीमती और सबसे महंगा धन समय है जो एक बार चला जाये तो कभी वापस नहीं आता। जिस व्यक्ति ने समय को पहचान लिया वो कुछ भी हासिल कर सकता है उसे अपने लक्ष को हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता और जिसने भी समय को ठुकराया वो कुछ भी हासिल नहीं कर सकता और जो कुछ भी है वो भी चला जाएगा। इस दुनिया में जो लोग समय को महत्त्व देते है उन्हें समय भी महत्त्व देता है। इसी कारण दुनिया में समय से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

इस दुनिया में समय ही एक ऐसा साधन है जिसकी न कोई शुरुआत है न तो कोई अंत वो बस चलता ही रहता है बिना किसी की प्रतीक्षा करे। अगर किसी भी व्यक्ति को अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए समय को महत्त्व देना ही होगा क्योकि समय को न कोई व्यक्ति खरीद सकता है न कोई बेच सकता है। जो व्यक्ति समय को महत्त्व देकर महेनत करता है वो ही इस दुनिया सफल व्यक्ति बन पाता है।

समय हर व्यक्ति के जीवन का एक अनमोल रत्न है। जिस प्रकार बहता हुआ पानी पीछे नहीं लौटता उसी प्रकार बिता हुआ समय वापस नहीं आता। वास्तव में जो व्यक्ति समय के प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करता है वो इस धरती के अनमोल रत्न बन जाता है।

इस दुनिया में कई लोग धन को अधिक महत्त्व देते है लेकिन धन से भी क़ीमती समय होता है जिसके बिना इस संसार में किसी भी कार्य का होना असम्भव है। हम इस संसार में कुछ भी हासिल कर सकते है वह चाहे चीज हो या कोई वस्तु बस हमारे पास समय होना चाहिए। हमारी पृथ्वी भी समय पर ही निर्भर है जो समय होते ही दिन का उजाला और समय होते ही रात का अँधेरा हो जाता है। अंत: सभी वस्तु या चीज से बढ़कर समय माना जाता है।

समय इस संसार में सबसे ताकतवर वस्तु है जो दुनिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति को अपने सामने घुटने टेक सकता है। कोई भी समय को हरा नहीं सकता यानी कभी कभी हम एक पल में जित जाते है तो कभी जितने के लिए पूरी जिंदगी भर संघर्ष करना पड़ता है, हम एक पल में अमीर हो सकते है तो एक पल में गरीब भी हो सकते है। जिंदगी और मौत के बिच में केवल एक पल का ही अंतर् होता है। यानी की जिंदगी का हर एक पल हमारे लिए कोई न कोई ऐसा मौका जरूर लाता है जिसके हम उचित प्रयोग करके अपने लक्ष को प्राप्त कर सकते है। अंत: समय ही इस संसार का सबसे ताकतवर वस्तु माना जाता है। जिसके बिना इस संसार में कोई भी कार्य करना उचित नहीं है।

समय एक ऐसी वस्तु है जो इस दुनिया के हर एक व्यक्ति को कुछ करने के लिए मौका देता है यदि हम इस समय का मौका न उठा सके तो फिर समय हमें अपने जीवन में ये मौका दुबारा नहीं देता है इसलिए हमेशा सर्तक रहे। और अपने कार्य को करते रहे।

इस संसार में जो भी महान व्यक्ति हो गए वो जन्म से ही महान नहीं थे उन्हों ने भी समय को समझा और समय का सही उपयोग किया। इसी कारण उन्हें सफलता मिली यदि हम भी समय को समझक कर कोई कार्य करते है तो हम भी सफल हो सकते है। यानी की हमें अपने जीवन में समय को समझकर और ज्यादा महत्त्व देकर उसका उपयोग करना चाहिए। जिससे हम सफल हो सके।

यह भी पढ़े…

हमारे जीवन में श्रम का महत्त्व

फलों का महत्त्व – Importance Of Fruit In Hindi

समय का सदुपयोग

” यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद “