नमस्कार देवियों और सज्जनों Sochkasafar.in पर आपका एक बार फिर से स्वागत है तो आज के इस लेख में हम बात करने वाले है फलों का महत्त्व – Importance Of Fruit In Hindi के बारे मे तो आज यह आर्टिकल आपके लिए बहोत ही ख़ास होने वाला है तो उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल पसंद आयेंगा। तो चलो देखते है आगे…
फलों का महत्त्व – Importance Of Fruit In Hindi

फलों का महत्व
हमारे दैनिक जीवन में फलो का प्राचीनकाल से ही बहोत महत्त्व दिया जाता है। जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक माने जाते है जिससे खाने से हमारे शरीर में कई तरह के पोषक तत्व और विटामिन्स जाते हे जो हमारे शरीर को स्वस्थ और तंदुरस्त बनाये रखते है। अगर अपने दैनिक जीवन में रोजाना फलो का सेवन किया जाए तो हमें कभी भी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है क्योकि फलो में वो पोषक तत्व पाए जाते है जो कभी हमारे शरीर में बीमारियां आने ही नहीं देते।
दुनिया के प्रत्येक व्यक्ति को सैदेव फलो का सेवन करना चाहिए क्योकि फलो का सेवन हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है जो व्यक्ति स्वस्थ्य रखता है। किसी भी तरह का फल हमेशा ताज़े और ऋतु अनुसार खाने चाहिए। क्योकि ऋतु के अनुसार फल ताजे और पौष्टिक होते है जो हमारे शरीर के लिए बहोत ही फायदेमंद माने जाते है। फल हमेशा ताज़े ही ले क्योकि सूखे फल में विटामिन नष्ट हो जाते है।
फलो में कई तरह के विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते है जैसे की विटामिन A, B, C, E, K, D, कार्बोहाइड्रेड, प्रोटीन, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, मिनरल्स, कैल्शियम, पोटैशियम, मेंगनीज, फॉस्फोरस, जिंक आदि जो हमारे शरीर के लिए बहोत ही फायदेमंद होते है।
1. सेब
सेब कई तरह के गुणकारी पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसमें विटामिन सी, आयरन, पोटैशियम, सोडियम, फास्फोरस, कैल्शियम, सल्फर, एंटीऑक्सीडेंट, पेक्टिन क्यूरसेटिन पाए जाते है। जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते है। सेब का रस भी हमारे पेट को साफ रखने में मदद करता है।
2. तरबूज
तरबूज में विटामिन A और C अच्छी मात्रा में पाया जाता है इसमें लाइकोपेन, कैरोटिनॉयड और क्युकीबीटासिन ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है जो हमारे शरीर के लिए बहोत फायदेमंद है जैसे की कैंसर जैसे गंभीर बीमारियों से बचाते है। ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोन को कम करता है, तरबूज खाने से शरीर में कभी भी पानी की कमी नहीं होती।
3. आम
आम बहोत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है जिसमे विटामिन सी, बी, ग्लूकोज, कॉपर, कार्बोहाइट्रेड, सुक्रोज, फैक्टोज, पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आम रोग प्रतिकारक श्रमता को बढ़ाता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। गर्मियों में पके हुए आम खाने से थकान और प्यास दूर होती है।
4. पपीता
पपीता में विटामिन C, A, पोटैशियम और फोलेट जैसे तत्वों से भरपूर होता है। इसमें लाइकोपेन जैसे एंटी कैंसर एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते है। पपीता पाचन में भी सुधार करता है और वजन घटाने में भी कारगर होता है।
5. मौसमी
मौसमी सेहत के लिए रामबाण काम करती है मौसमी में विटामिन A, B, C, लेवोनॉयड, अमीनो एसिड, कैल्शियम, आयोडीन, फास्फोरस, सोडियम, मैगनीज, एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होते है। मौसमी हर मौसम में हमारे लिए लाभदायक होता है। इसका सेवन करने से पेट सबंधी बीमारियां, जुकाम, सर्दी आदि सब दूर रहता है।
6. अनार
अनार के सेहतमंद फलो में गिना जाता है जिसमे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कैंसर के खतरे को कम करता है और हमारे शरीर के लिए भी बहोत लाभदायक माना जाता है।
7. अमरुद
अमरुद में कई तरह के विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते है जैसे की विटामिन A, B, C, फाइबर, एंटोक्सिडेंट तथा फोलिक एसिड पाया जाता है। अमरुद का सेवन पेट सबंधी समस्याओ को दूर करता है। अमरुद रोग प्रतिकारक क्ष्रमता को बढ़ाता है इसका सेवन आँखों के लिए भी फायदेमंद होता है। कम शब्दों में कहा जाए तो यह हमारे शरीर के लिए बहोत ही फायदेमंद होता है।
8. केला
केला में विटामिन, मिनरल्स और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है हल्के कच्चे केले में पाया जाने वाला कार्ब ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है और इसे खाने से जल्दी भूख नहीं लगती। और केला हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है और इसे खाने से शरीर को बहोत एलर्जी मिलती है।
9. चीकू
चीकू में विटामिन A, B, C, प्रोटीन, कार्बोहाइट्रेड, फास्फोरस, आयरन, कैल्शियम, एंटी आक्सीडेंट, मेग्नेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। चीकू का रोजाना सेवन करने से आंत मजबूत होते है इसके अलावा चीकू में मौजूद कैल्शियम व् फास्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाता है। और पाचन क्रिया को भी सही रखता है।
10. नारियल पानी
नारियल पानी में विटामिन, पोटैशियम, सोडियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम और मिनरल्स पाए जाते है। कैल्शियम के कारण यह हड्डियों को मजबूत करता है त्वचा के लिए बहोत ही फायदेमंद होता है। नारियल में वसा और कैलोरी काफी कम होती है इसलिए मोटापे को नियत्रित करता है। यानी की सीधे शब्दों में कहा जाए तो नारियल पानी हमारे शरीर के लिए बहोत ही फादेमंद है।
यह भी पढ़े…
हमारे जीवन में पेड़ो का महत्त्व
” यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद “