पहाड़ो का महत्त्व – Pahado Ka Mahatva

हैलो दोस्तों आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार। तो आज हम बात करने वाले है पहाड़ो के महत्त्व के बारे में जिनका मानवीय जीवन में बहोत महत्वपूर्ण स्थान रहा है। हमारे जीवन में पिने लायक पानी का मुख्य स्त्रोत पहाड़ ही होते है। जो हमारे जीवन का मुख्य घटक है। तो उम्मीद है की आपको यह मेरा आर्टिकल पसंद आयेंगा। तो चलो देखते है आगे।

पहाड़ो (परKa Mahatva

 पहाड़ो का महत्त्व
Pahado Ka Mahatva

पहाड़ (पर्वत) क्या है?

पहाड़ पृथ्वी की सतह का एक ऊँचा हिस्सा है, आम तौर पर खड़ी किनारों के साथ जो महत्वपूर्ण आधार दिखाते है। पर्वत एक सिमित शिखर क्षेत्र में एक पठार से भिन्न होता है, और एक पहाड़ी से बड़ा होता है जो आसपास की भूमि से कम से कम 300 मीटर ऊपर होता है। कुछ पर्वत के अलग अलग शिखर है, लेकिन अधिकांश पर्वत श्रृंखलाओ में पाए जाते है।

पहाड़ो (पर्वतों) का महत्त्व

पृथ्वी के लगभग 27 प्रतिशत हिस्से पर पहाड़ विराजमान है जो प्रकृति की एक अद्भुत देन है। पहाड़ो का मानवीय जीवन में बहोत महत्वपूर्ण स्थान रहा है। पहाड़ ही हमारे जीवन में पिने के पानी का मुख्य स्त्रोत है जो हमारे जीवन का मुख्य घटक माना जाता है। पहाड़ ही हमारे भोजन का मुख्य आधार है और दुनिया के मौसम भी पहाड़ से ही निर्मित होते है। साथ ही पहाड़ से दुनिया के करोडो लोगो की जीविका चलती है। यही कारणों से मानवीय जीवन में पहाड़ो को अधिक महत्त्व दिया जाता है।

पहाड़ को गिरी, अचल, शैल, धरणीधर, धराधर नग, भूधर और महीधर आदि नामो से जाना जाता है। जो हमारी पृथ्वी को एक सुंदर रूप देते है। पहाड़ को जीवंत बनाने के लिए मुख्य तत्व में पेड़ और पानी दोनों आवश्यक है। वृक्ष से पानी, पानी से अन्न तथा अन्न से जीवन मिलता है। यानी की जीवन को परिभाषित करने के लिए जिव और वन दोनों ही जरुरी है जहा वन होता है वही जिव होता है। इसके बिना पहाड़ अधूरा और कमजोर है। दूसरी और पहाड़ो के कारण ही नदियों का बहना जारी है। मानव जहा एक और पहाड़ काट रहा है वही नदियों पर बांध बनाकर उनके अस्तित्व को मिटाने पर तुला है। जो मानव जीवन के लिए नुकशानदायक साबित होता है।

पर्वतीय क्षेत्रों का दृश्य बहोत ही सुहावना होता है जो हमे प्राकृतिक सौंदर्य से वंचित करवाता है। आज-कल लोग पहाड़ो को देखने और उनकी सुंदरता का अनुभव करने के लिए दूर दूर से आते है यानी की पहाड़ की सुंदरता पर्यटकों के लिए एक आकर्षक स्थान माना जाता है और ऐसे पहाड़ के स्थानों पर होटल, स्टॉल यानी की कोई व्यवसाय जिनकी रोजगारी का स्थान पहाड़ ही होते है।

पहाड़ एक प्राकृतिक सम्पदा के भंडार है जो मानवजीवन के लिए बहोत ही आवश्यक है। पहाड़ो पर उगने वाले कई प्रकार के वनो में हमें विभिन्न उधोगों के लिए इमारती लाकड़ी, लाख, गोद, जड़ी बुटिया तथा कागज उधोग के लिए लकड़ी प्राप्त होती है। पर्वतीय ढलानों पर चाय तथा फलों की कृषि का विकास हुआ है। इसी कारण पहाड़ मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण माने जाते है।

यह भी पढ़े…

नदी का महत्त्व

हमारे जीवन में शिक्षा का महत्त्व

जंगलों का महत्त्व

” यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद “