Melon Fruit In Hindi – खरबूज फल के उपयोग

हैलो दोस्तों आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार। तो आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले है, खरबूज फल के बारे में जानकारी, अमेजिंग फैक्ट्स, खरबूज फल खाने के फायदे और नुकसान, खरबूज के उपयोग और FAQ तो उम्मीद है की आपको यह हमारा आर्टिकल पसंद आयेंगा। तो चलो देखते है खरबूज फल के बारे में।

Melon Fruit In Hindi – खरबूज फल

Melon Fruit In Hindi
खरबूज फल के उपयोग

खरबूज फल के बारे जानकारी

खरबूज फल मुख्यत गर्मियों का फल है। यह स्वाद में मीठा होता है, जबकि 95 फीसदी तक इसमें पानी पाया जाता है। खरबूज की गुंदा का रंग पीला होता है। खरबूज का ऊपरी छिलका थोड़ा सख्त है। छिलके का रंग भूरा, सफेद, पीला इत्यादित होता है। खरबूज के बिच में बीज भी पाए जाते है। पौष्टिकता से भरपूर खरबूज भारत में मुख्यत पाया जाता है। इसकी खेती उतर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, पश्चिम बंगाल, आंधप्रदेश इत्यादि राज्यों में बहुतायत से होती है। खरबूज की खेती के लिए जलवायु गर्म होनी जरूरी है।

इस फल को खरीदते समय सावधानी बरतनी चाहिए। ताजा खरबूज ही हमेशा खरीदना चाहिए। खरबूज फल का छिलका हटाकर गुदा खाया जाता है। इसे आमतौर पर खरबूज फल को सीधे ही खाते है। खरबूज के साथ ही इसके बीज भी लाभदायक होते है। खरबूज के बीज को खाने से कई प्रकार की बीमारियों से राहत मिलती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है। खरबूज फल में कई सारे विटामिन पाए जाते है। विटामिन ए, विटामिन सी इत्यादि इसमें होते है। उसके साथ ही एंटीऑक्सीडेंट भी होते है। खरबूज में फाइबर तत्व भी होता है। खरबूज में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, जिंक जैसे मिनरल्स भी होते है।

खरबूज फल के बारे में अमेजिंग फैक्ट्स

1. खरबूज फल मुख्यत गर्मियों का फल है।

2. खरबूज फल स्वाद में बहुत ही मीठा होता है।

3. खरबूज के गुंदा का रंग पीला होता है।

4. खरबूज के बिच में बीज भी पाए जाते है।

5. खरबूज की खेती उतर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, पश्चिम बंगाल, आंधप्रदेश इत्यादि राज्यों में बहुतायत से होती है।

6. खरबूज की खेती के लिए जलवायु गर्म होनी जरूरी है।

7. खरबूज में विभिन प्रकार की बीमारियों को ठीक करने के औषधीय गुण विधमान होते है।

8. खरबूज तासीर में ठंडा होता है, ये पेट की गर्मी को दूर करता है।

9. खरबूज में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, जिंक जैसे मिनरल्स भी होते है। 

10. खरबूज के साथ ही इसके बीज भी लाभदायक होते है।

खरबूज फल खाने के फायदे

खरबूज के औषधीय गुणों के उपयोग खरबूज में विभिन प्रकार की बीमारियों को ठीक करने के औषधीय गुण विधमान होते है। खरबूज तासीर में ठंडा होता है। ये पेट की गर्मी को दूर करता है। मल मूत्र संबंधी विकारों को ठीक करता है। पाचन क्रिया को भी ठीक करता है। कब्जियत की समस्या को दूर करता है। खरबूज बालों का सफेद होना, हृदय रोग, पाचन संबंधी विकार, कब्ज की समस्या, त्वचा संबंधी रोग, आदि विकारों को ठीक करने में फायदेमंद होता है।

हृदय के लिए

हृदय को स्वस्थ रखने में खरबूज बहुत ही गुणकारी होता है। खरबूज खाने से हृदय रोग में फायदा होता है, ये उच्च रक्तचाप को नियंत्रण में रखता है, ये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण करता।

पाचन संबंधी विकार

पाचन तंत्र को ठीक करने में खरबूज काफी फायदेमंद होता है। पाचन संबंधी विकार जैसे पेट में भारीपन होना, भोजन का ठीक प्रकार से पाचन नहीं होना, पेट में गैस बनना, कब्ज की समस्या, इन सभी समस्याओं में खरबूज खाने से लाभ होता है।

आंखों के लिए

आंखों के रोगों के लिए खरबूज फायदेमंद होता है, खरबूज खाने से आंखों की रोशनी में वृद्धि होती है, आंखों में होने वाली बीमारियों से बचाता है, आंखों की नजर को ठीक करता है।

मधुमेह के लिए

मधुमेह रोगी के लिए खरबूज खाना लाभदायक होता है, खरबूज खाने से मधुमेह रोग को नियंत्रण में करने में सहायता मिलती है, मधुमेह रोगी के नर्वस सिस्टम को ठीक करता है, पाचन विकार को ठीक करता है, यकृत और गुर्दों को ताकत देता है शारीरक कमजोरी को दूर करता है, कब्ज की शिकायत को भी ठीक करता है।

बालों के लिए

बालों से संबंधित समस्याओं में खरबूज लाभकारी होता है, जैसे की समय से पहले बालों का सफेद होना, बालों का झड़ना, बालों में रूखापन होना, इन सभी विकारों में खरबूज खाने से लाभ होता है, इससे बाल मजबूत और चमकदार बनते है।

मुहांसों के लिए

चेहरे पर मुंहासे निकलना दाग धब्बे होना खरबूज लगाने से और खाने से दोनों प्रकार से लाभ होता है, खरबूज का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से खिल मुंहासे दूर हो जाते है, चेहरा सुंदर और आकर्षक बनता है और शरीर के फोड़े फुंसियों को भी दूर करता है।

अनियमित मासिक धर्म

जिन महिलाओं को मासिक धर्म से संबंधित समस्या है, जैसे की मासिक धर्म का समय पर न आना, मासिक धर्म रुक रुक कर आना, पेडू का दर्द रहना, खरबूज खाने से मासिक धर्म संबंधी विकार दूर हो जाते है।  

खरबूज फल खाने के नुकशान

1. खरबूज खाली पेट या भोजन के पहले खाने से शरीर में पित प्रकोप यानी एसिडिटी होने की संभावना बढ़ जाती है, किसी किसी को पित कारण होने वाला बुखार भी हो जाता है।

2. खरबूज को खाने से पहले थोड़ी देर ठंडे पानी में डालकर रखना चाहिए और भोजन के कुछ देर बाद ही इसका सेवन करना ठीक होता है।

3. खरबूज खाने के तुरंत बाद पानी पीन से हैजा होने की आशंका रहती है।

4. खरबूज बहुत ही ठण्डा और सुगन्धित होता है, इसलिए जिसे बहुत ज्यादा जुकाम और खांसी रहती है, या जिनकी पाचन क्रिया कमजोर हो, उन्हें खरबूज नहीं खाना चाहिए।

5. खरबूज खाने के बाद पानी और दूध का सेवन हानिप्रद है।

खरबूज फल के उपयोग

1. खरबूज फल के बीज का पाउडर बनाकर भी सेवन किया जा सकता है।

2. खरबूज फल को सामान्य रूप से सीधे खाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

3. खरबूज फल के बीज के लड्डू भी बनाए जा सकते है।

4. खरबूज फल की स्मूदी बनाकर भी सेवन किया जा सकता है।

5. खरबूज फल के बीज की चाय बनाकर पी सकते है।

6. खरबूज फल को अन्य फलों के साथ सलाद के रूप में भी खा सकते है।

खरबूज फल के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

1. खरबूज फल की तासीर कैसी होती है?

गर्मियों में मिलने वाले इस फल की तासीर ठंडी होती है।

2. खरबूज के बीज से क्या फायदा होता है?

खरबूज के बीज के फायदे मासिक धर्म के दर्द से राहत दिलाने के लिए हो सकते है, और खरबूज के बीज से बना तेल एक्जीमा जैसी त्वचा समस्या से निजात दिलाने में मदद कर सकता है।

3. प्रेगनेंसी में खरबूज खा सकते है क्या?

खरबूज में जरूरी मिनरल्स होते है, जो ब्लड प्रेशर को मैंटेन करने में मदद करता है, खरबूज को सुपरफूड कहा जाता है, क्योकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, प्रेग्नेंट महिलाएं दिन के नाश्ते में इस फल को खा सकती है, जिससे वजन कम हो सकता है,  इसमें फ्रुक्टोज बहुत कम होता है, ऐसे में वजन बढ़ने से बचा जा सकता है।

4. खरबूज कौन से सीजन में बढ़ता है?

गर्मियों के मौसम में तरबूज और खरबूज फल काफी अधिक मात्रा में मिलते है।

5. खरबूज में क्या क्या गुण होते है?

खरबूज में विटामिन सी और विटामिन के का बढ़िया स्रोत है, इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है, विटामिन सी त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और हमारी रोग प्रतिरोधन क्षमता मजबूत बनाता है, मजबूत हड्डियों के निर्माण के लिए कैल्शियम, विटामिन सी और के भी महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़े…

रास्पबेरी फल के बारे में जानकारी

आलूबुखारा फल के बारे में जानकारी

चेरी फल के बारे में जानकारी

” यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद “