आलूबुखारा फल के बारे में जानकारी – Aloo Bukhara In Hindi

➤ हैलो दोस्तों आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार। तो आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले है आलूबुखारा फल की जानकारी, अमेजिंग फैक्ट्स, आलूबुखारा खाने के फायदे और नुकसान, तो उम्मीद है की आपको यह हमारा आर्टिकल पसंद आयेंगा। तो चलो देखते है आलूबुखारा के बारे में।

आलूबुख़ार फल के बारे में जानकारी

आलूबुखारा फल के बारे में जानकारी

➤ यह फल मुख्यत: गर्मियों के सीजन में ही मिलता है। ये फल दिखने में बिलकुल टमाटर की तरह दिखता है। आलूबुखारा फल स्वाद में खट्टा मीठा होता है। यह फल में रस भरा होता है। इसका छिलका मुलायम होता है। आलूबुखारा फल के बीच में एक गुठली होती है। यह फल लाल रंग का होता है पर कुछ इसकी प्रजाति का रंग पीला होता होता है। पूरी दुनिया में आलूबुखारा फल की 2000 से ज्यादा किस्में मौजूद है। यह फल मुख्यत: अफगानिस्तान में पाया जाता है और यह भारत में भी उगाया जाता है। आलूबुखारा फल को सीधे भी खा सकते है और इसका जूस बनाकर भी सेवन किया जाता है।

➤ आलूबुखारा फल में पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे की इसमें कैल्शियम, आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट आदि पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते है। आलूबुखारा फल खाने से शरीर की गर्मी शांत होती है और सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आलूबुखारा फल खाने से वजन कम होता है। ये शरीर के रक्त संचार को ठीक करता है। आलूबुखारा गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही गुणकारी होता है। ये कैंसर उतपन्र करने वाले सालों को नष्ट करता है। यह हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को ठीक करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। आलूबुखारा फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

आलूबुखारा फल के बारे में अमेजिंग फैक्ट्स

➤ पूरी दुनिया में आलूबुखारा फल की 2000 से ज्यादा किस्में मौजूद है।

➤ आलूबुखारा मुख्यत: अफगानिस्तान में पाया जाता है और यह भारत में भी उगाया जाता है।

➤ यह फल मुख्यत: गर्मियों के सीजन में ही मिलता है।  

➤ आलूबुखारा फल दिखने में बिलकुल टमाटर की तरह दिखता है।

➤ यह फल स्वाद में खट्टा मीठा होता है।

➤ इसका छिलका मुलायम होता है।

➤ आलूबुखारा का फल लाल रंग का होता है, पर इसकी कुछ प्रजाति का रंग पीला होता है। 

आलूबुखारा फल खाने के फायदे

1. हड्डियों के लिए

➤ आलूबुखारा फल का सेवन हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है, यह हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है। 

2. कैंसर के लिए

➤ आलूबुखारा फल में कई ऐसे तत्व पाए जाते है, जो कैंसर जैसी भयानक बीमारी के खतरे को भी कम करने में सहायक होते है। 

3. पाचन के लिए

➤ आलूबुखारा फल का सेवन से पाचन तंत्र बेहतर बनाने के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, इसमें आइसटिन और सोर्बिटोल मौजूद होते है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते है, साथ ही इस फल का सेवन करने से पाचन से जुडी समस्या दूर होती है।  

4. ग्लोइंग स्किन के लिए

➤ आलूबुखारा फल में विटामिन सी का एक अच्छा सौर्स है, जो त्वचा को हेल्दी रखने और त्वचा का ग्लो बढ़ाने में सहायक होता है। 

5. इम्युनिटी के लिए

➤ आलूबुखारा फल विटामिन सी और विटामिन ए का एक अच्छा स्रोत है, जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार होते है। 

6. आंखो के लिए

➤ आलूबुखारा फल में विटामिन के और विटामिन बी6 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, विटामिन्स हमारी आंखो और त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है, इस फल को डाइट में शामिल कर आंखो की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है।  

7. कब्ज के लिए

➤ आलूबुखारा फल कब्ज की समस्या में मददरूप होता है। आलूबुखारा फल में विधमान फाइबर कब्ज की समस्या दूर करता है। आलूबुखारा फल हमारे पाचन तंत्र को शक्ति देता है। इस फल को नियमित खाने से कब्ज में लाभ होता है।

8. खून की कमी के लिए

➤ रक्त वृद्धि करने के लिए आलूबुख़ारा फल बहुत ही फायदेमंद होता है। इस फल में पाए जाने वाला आयरन शरीर में रक्त की कमी को दूर करता है। इस फल  को नियमित खाने से शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ती है।

9. मोटापा घटाने के लिए

➤ मोटापा घटाने में आलूबुखारा फल मददरूप होता है। इसे खाने से शरीर का बढ़ा हुआ वजन कम होता है। शरीर में बढ़ी हुई चर्बी को भी नष्ट करता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से फायदा होता है।

10. मानसिक विकार के लिए

➤ आलुबुखारा फल में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारी मानसिक सेहत को ठीक रखता है। यह फल हमे तनाव से मुक्ति दिलाता है। ये फल मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार के विकारों में भी लाभकारी होता है।

11. यकृत रोग के लिए

➤ यकृत की कमजोरी दूर करने के लिए ये फल बहुत ही फायदेमंद होता है। इस फल को खाने से यकृत की सूजन दूर होती है, ये यकृत के इंफेक्शन को भी दूर करता है और हेपेटाइटिस रोग को भी दूर करता है।

आलूबुखारा फल खाने के नुकशान

➤ अगर आपको पथरी की समस्या है तो ऐसे में आलूबुखारा फल नहीं खाना चाहिए।

➤ आलूबुखारा फल अधिक मात्रा में खाने से पेट से जुडी समस्याएं हो सकती है।

➤ अगर आप वजन को संतुलित रखना चाहते है, तो आलूबुखारा ज्यादा न खाएं।

➤ आलूबुखारा फल ज्यादा मात्रा में सेवन करने से गैस की शिकायत हो सकती है।

➤ इस फल का अत्यधिक सेवन से दस्त यानि डायरिया की शिकायत हो सकती है।

आलूबुख़ार फल के बारे में अक्शर पूछे जाने वाले सवाल

1. आलूबुखारा की तासीर गर्म होती है क्या?

➤ आलूबुखारा तासीर ठंडी होती है,

2. खाली पेट आलूबुखारा खाने से क्या होता है?

➤ आलूबुखारा फल का नियमित सेवन से पाचन क्रिया ठीक रहती है, इसमें अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे पेट की पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है, इसमें सोर्बिटोल और आइसटिन होती है, जिससे पाचन क्रिया अच्छी तरह काम करता है और हमारा स्वस्थ्य अच्छा रहता है।

3. आलूबुखारा फल कब खाना चाहिए?

➤ आलूबुखारा फल को आप सुबह और शाम के समय स्नैक के तौर पर खा सकते है।

4. आलूबुखारा कितने रुपए किलो है?

➤ आलूबुखारा फल बाजार में इन किस्मों का दाम 50 से 60 रुपए किलो मिल जाता है।

 

यह भी पढ़े…

कीवी फल के बारे में जानकारी

पिस्ता फल के बारे में जानकारी

सेब के बारे में जानकारी

” यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद “