अगर सूर्य नहीं होंगा तो क्या होगा ?

⇨ हम सभी लोग भगवान को मानते जिन्होंने हमे रहने के लिए बहोत अद्भुत और सुंदर पृथ्वी दी हे। हमारी इस पृथ्वी के अस्तित्व के लिए सूरज बहोत ही खास हे। सूरज की वजह से ही हमारी धरती पर मनुष्य का अस्तित्व सम्भव हे क्योकि बिना सूरज के धरती पर कोई भी वनस्पति, पेड़, पौधे और यहाँ तक की बारिश भी नहीं होंगी। सूरज हमारे लिए कितना ख़ास हे यह हम आपको इस आर्टिकल में बात करने वाले हे तो उम्मीद हे की आपको यह आर्टिकल पसंद आयेंगा। तो चलो देखते हे सूरज नहीं होगा तो क्या होगा ?

अगर सूर्य नहीं होगा तो क्या होगा ?

 

सूर्य नहीं होगा तो क्या होगा

1. एक घंटे बाद

इस धरती से सूरज गायब हुए करीबन एक घंटा हो चूका हे। मगर आधी दुनिया को समझ नहीं आ रहा की आखिर ये क्या हो रहा हे। पूरी दुनिया इस घटना से हैरान हे। इस धरती पर तापमान धीरे धीरे गिरने लगता हे और हर जगह ठण्ड बढ़ने लगती हे। इस घटना का सबसे पहला असर पेड़, पोधो को पड़ता हे क्योकि उनको रौशनी नहीं मिलती तो वो ऑक्सिजन नहीं बना पाते इसलिए इस धरती पर मनुष्य को खतरा ज्यादा हो जाता हे। 

2. एक दिन बाद

इस धरती पर सूरज गायब हुए करीबन एक दिन हो चूका हे। सभी लोग सूर्योदय का अभी तक इंतजार कर रहे हे। अब इस धरती पर तापमान 10 डिग्री सेल्शियन्स तक निचे गिर चूका हे। दुनिया में कुछ जानवर अब कमजोर होना शुरू हो चुके हे। मगर समुद्र के निचे कुछ जिव हे उन्हें तो कुछ खास बदलाव नहीं दिख रहा उनके लिए अभी भी अपनी वही दुनिया हे। अभी भी धरती पर कुछ जगह गर्मी बची हुई हे। क्युकी वायुमंडल की एक खाशियत हे। यह सूरज से आने वाली गर्मी को कुछ दिन के लिए अपने अंदर संचित कर लेता हे। जिसके चलते ऐसी नौबत न आये की हर जगह बर्फ ही बर्फ हो जाये लेकिन ये संचित ऊर्जा 4 से 5 दिन तक ही रह सकती हे।

3. सात दिन बाद

अब धरती से सूरज को गायब हुए करीबन सात दिन हो चुके हे। अब धरती पर किसी भी मनुष्य को उम्मीद नहीं रही की सूरज वापस आयेंगा। अब धरती पर तापमान माईनस में चला गया हे। अब पूरी दुनिया में -20 डिग्री सेल्शियन्स हे इसलिए पानी अब तरल अवस्थामे मौजूद नहीं हे। अब धरती के सेटेलाइट भी काम करना बंध हो चुके हे क्युकी उसे सूरज की रौशनी से पावर मिलती थी सौरपेनल के जरिये उनकी पावर अब ऑफ हो चुकी हे। दुनिया में सारी नदिया, समुद्र अब तक जम चुके हे। पूरी दुनिया में अब बिजली चली गयी हे। क्युकी जिस स्टेप की मदद से बिजली बनाई जाती थी वो अब जम चूका हे। पूरी धरती का सिस्टम इधर उधर होने लगा हे। अब पूरी दुनिया में फोन, इंटरनेट पूरी तरह से बंध हो चूका हे। ज्यादातर पेड़ पौधे अब धीरे धीरे मर रहे हे। और जंगल में रहने वाले जिव भी अब मर रहे हे। 

इस दुनिया में ज्यादा पैसे वाले लोग अपने लिए इन सात दिनों में बेसमेंट बनवा लिए हे जिसके कारण वो ठण्ड से बच सके। और सरकार गरीब लोगो के लिए अंडर ग्राउंड बेसमेंट बनवा रही हे। ताकि लोग ठंड से बच पाए। अब सारे लोग समूह में जी रहे हे हर समय रात ही रात कब दिन और कब रात कुछ पता नहीं चलता। आसमान में तारो का कुछ अलग ही मैप दिख रहा हे। 

4. एक महीने बाद

इस धरती पर सूरज गायब हुए करीबन एक महीना हो चूका हे। धरती पर ठंड बढ़ती ही जा रही हे। धरती पर तापमान करीबन -40 डिग्री सेल्सियस तक पहोच चूका हे। धरती पर सारे पेड़ पौधे मर चुके हे। और ज्यादातर जानवर भी मर चुके हे और समुद्र के जिव भी मर चुके हे। और मनुष्य भी अब मरने लगे हे क्युकी धरती पर कार्बनडायोक्साइड की मात्रा इतनी बढ़ गई हे की हर एक साँस सिगरेट के धुआँ जितना खतरनाक हो चूका हे। 

5. एक साल बाद

पृथ्वी से सूरज गायब हुए करीबन एक साल बीत चूका हे। अब तक इस धरती पर जीवित बचा था वो भी ख़त्म हो चूका हे। इस धरती पर ठंड इतनी बढ़ गई हे की हर जगह बर्फ ही बर्फ हो चुकी हे। धरती पर एक बर्फ की लेयर बन चुकी हे। 

6. एक हजार साल बाद

अब पृथ्वी से सूरज को गायब हुए करीबन एक हजार साल हो चुके हे। इस धरती पर अब ऑक्सिजन न के बराबर हे। धरती का तापमान करीबन -200 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया हे। अब पृथ्वी धीरे धीरे अंतरिक्ष में तैरती एक अनजान जगह पर पहोच गई हे। जहा पर अंतरिक्ष के रेंडम एस्टोइड धरती से टकराना शुरू हो गए हे। और धरती नष्ट हो गई हे और अब सब कुछ ख़त्म हो चूका हे।

__________

” यह पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद “